फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Additional coaches added to several trains to provide relief to passengers during summer vacations

Bhiwani News: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत कई ट्रेनों में बढ़ाए अतिरिक्त डिब्बे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Additional coaches added to several trains to provide relief to passengers during summer vacations
शहर का मुख्य रेलवे स्टेशन।
भिवानी। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की है। इससे यात्रियों को सफर के दौरान राहत मिलेगी। यह बढ़ोतरी भिवानी जंक्शन से गुजरने वाली विभिन्न रेल सेवाओं में की गई है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 54704/54703 जयपुर-बठिंडा-जयपुर रेल सेवा में जयपुर से 2 जून तक और बठिंडा से 3 जून तक दो साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 14734/14733 जयपुर-बठिंडा-जयपुर रेल सेवा में एक जून तक दो साधारण श्रेणी डिब्बे अतिरिक्त लगाए जाएंगे। वहीं गाड़ी संख्या 14725/14726 भिवानी-मथुरा-भिवानी ट्रेन में भिवानी से दो जून तक और मथुरा से तीन जून तक तीन द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गाड़ी संख्या 14705/14706 भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी ट्रेन में एक जून तक तीन द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे बढ़ाए गए हैं। गाड़ी संख्या 09635/09636 जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर ट्रेन में 31 मई तक पांच द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।

गाड़ी संख्या 59632/59631 रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी ट्रेन में 31 मई तक पांच द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे अतिरिक्त लगाए जाएंगे। गाड़ी संख्या 14731/14732 दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन में 31 मई तक और बठिंडा से एक जून तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed