फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Activity of District Bar Elections: Bar head will be chosen who will move forward keeping in mind the interests of all the advocates.

जिला बार चुनाव की सरगर्मी: ऐसा चुनेंगे बार प्रधान जो सभी अधिवक्ताओं के हितों की सोच के साथ आगे बढ़ाए कदम

Thu, 26 Dec 2024 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 26 Dec 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Activity of District Bar Elections: Bar head will be chosen who will move forward keeping in mind the interests of all the advocates.
बैठक में मौजूद अ​धिवक्ता। 
भिवानी। जिला बार चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। इसी के साथ बार में अब चुनावी चर्चा का माहौल भी गर्म होने लगा है। फुर्सत के पलों में अधिवक्ता चुनावी चर्चा पर ही मशगूल रहते हैं। अधिवक्ताओं ने भी भावी बार प्रधान को लेकर अपनी राय दी है।
विज्ञापन

अधिकांश अधिवक्ताओं का कहना है कि बार प्रधान ऐसे अधिवक्ता को चुनेंगे जो सभी अधिवक्ताओं के हितों की सोच के साथ आगे कदम बढ़ाए। हालांकि बार चुनावों में इस बार भी अधिवक्ताओं और बार से जुड़े बड़े मुद्दे ही मुखर रहेंगे। इनमें उपभोक्ता फोरम को जिला न्यायालय परिसर में लाना, अधिवक्ता चैंबर्स परिसर में बंद पड़ी लिफ्ट चालू कराना, न्यायालय परिसर में बरसाती जलभराव से निजात दिलाना मुख्य रूप से शामिल है।
विज्ञापन

आगामी 28 फरवरी को जिला बार एसोसिएशन का चुनाव कराया जाएगा। 10 जनवरी तक मतदाता सूची अपडेट की जाएगी। वहीं बार के देय भी जमा कराए जाएंगे। फिलहाल जिला न्यायालय परिसर में शीतकालीन अवकाश चल रहा है। लेकिन इस दौरान अधिवक्ता ठिठुरती ठंड में धूप का आनंद उठाते हुए चुनावी चर्चा में ही मशगूल रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार चुनाव आपसी भाईचारे का चुनाव रहता है। चुनाव में भले ही किसी की हार तो किसी की जीत होती हैं, लेकिन चुनाव के अगले दिन ही सभी साथ बैठकर चुनावी थकान मिटाते हैं। भिवानी बार चुनावों में खास बात यह भी रहती है कि यहां शांतिपूर्वक माहौल में ही चुनाव होता है। इस बार भी सभी अधिवक्ता चुनावों में सक्रिय हिस्सेदारी निभाते हुए आपसी भाईचारे का परिचय देंगे।
-एडवोकेट युधिष्ठिर वत्स
बार चुनाव की तैयारियां करीब दो महीने पहले ही शुरू हो चुकी हैं। बार चुनाव उत्सव की तरह मनाया जाता है। इसमें सभी अधिवक्ता उत्साह से भाग लेते हैं। किसी के साथ कोई मनमुटाव या फिर द्वेष की भावना नहीं रहती है। हार-जीत का ज्यादा मायना नहीं रखा जाता है। सभी अधिवक्ता एकजुट रहते हैं। बार चुनावों में इस बार भी इसी तरह का माहौल देखने को मिलेगा।

-एडवोकेट हरेंद्र भालोठिया।
बार पदाधिकारी के तौर पर हमने अपने कार्यकाल में बार से जुड़ी अधिकांश मांगों को पूरा कराने का भरसक प्रयास किया है। सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर काम करते रहे हैं। हमें बार पदाधिकारी के तौर पर काम का अच्छा अनुभव मिला है।
-एडवोकेट रवि राय, उपप्रधान, भिवानी बार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article