{"_id":"64247315dc12f18a2c0f6aa5","slug":"action-will-be-taken-on-three-center-superintendents-one-deputy-center-superintendent-107-supervisors-two-clerks-in-board-examinations-bhiwani-news-c-21-hsr1027-93024-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बोर्ड परीक्षाओं में तीन केंद्र अधीक्षक, एक उप केंद्र अधीक्षक, 107 पर्यवेक्षकों, दो लिपिकों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बोर्ड परीक्षाओं में तीन केंद्र अधीक्षक, एक उप केंद्र अधीक्षक, 107 पर्यवेक्षकों, दो लिपिकों पर होगी कार्रवाई
Wed, 29 Mar 2023 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 29 Mar 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के दौरान तीन केंद्र अधीक्षक, एक उप केंद्र अधीक्षक, 107 पर्यवेक्षकों के अलावा दो लिपिकों पर ड्यूटी में कोताही बरतने पर कड़ी विभागीय कार्रवाई होगी। इन शिक्षकों को भविष्य में बोर्ड में परीक्षा ड्यूटी नहीं लगाने पर भी विचार किया जाएगा। वहीं बोर्ड के 302 उड़नदस्तों ने परीक्षाओं के दौरान नकल के कुल 1819 केस दर्ज किए जबकि दूसरों की जगह परीक्षा देने के 24 मामले सामने आए। जिनमें पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि 27 फरवरी से शुरू हुई दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 28 मार्च तक चली। प्रदेशभर में 1476 परीक्षा केंद्र बने थे। इनमें छह लाख 43 हजार से अधिक परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए। बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो गई हैं। अब तीन अप्रैल से परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम शुरू होगा। उन्होंने बताया कि बोर्ड में पहली बार दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में हुई। प्रश्नपत्रों पर क्यूआर कोड व ऊपर से नीचे की ओर लंबरूप में एक यूनिक नंबर कोड और कुछ सिक्योरिटी फीचर भी अंकित किए गए थे। जिसका फायदा यह हुआ कि पेपर आउट होने के चंद मिनटों बाद ही परीक्षा संचालन के दौरान ही आरोपी पकड़ में आ गए और उन पर कानूनी कार्रवाई का शिकंजा भी कसा जा सका है।
उन्होंने बताया कि बोर्ड के 302 उड़नदस्तों ने भी प्रभावी कार्रवाई की और 1819 नकल के केस दर्ज किए। जिनमें 24 प्रतिरूपण के मामले भी शामिल हैं। नकल कराने और नकल रोक पाने में असफल रहे तीन केंद्र अधीक्षक, एक उप केंद्र अधीक्षक, 107 पर्यवेक्षकों व दो लिपिकों को कार्यभार मुक्त कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की शिक्षा विभाग को अनुशंसा भेजी गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
14 परीक्षा केंद्र किए शिफ्ट, 38 केंद्रों पर पुन: परीक्षा
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि दसवीं के 38 परीक्षा केंद्रों की परीक्षा रद्द की गई है। जिसमें दसवीं के 19 और बारहवीं के 19 परीक्षा केंद्र शामिल हैं। जिनकी पुन: परीक्षा 29 और 31 मार्च को होगी। बोर्ड ने 14 परीक्षा केंद्रों को भी शिफ्ट किया है।