फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused of drugging and raping and blackmailing, complaint filed against cousin and aunt's sons

Bhiwani News: नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का आरोप, चचेरे व बुआ के पुत्रों के खिलाफ दी शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Accused of drugging and raping and blackmailing, complaint filed against cousin and aunt's sons
बवानीखेड़ा (भिवानी)। क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय युवती ने चचेरे और बुआ के पुत्रों पर पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और परेशान करने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने परिजनों के साथ बवानीखेड़ा थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीए में पढ़ती है और भिवानी के एक कोचिंग सेंटर में कोचिंग ले रही है। आरोप है कि रिश्ते में उसकी बुआ के दो पुत्रों और चाचा के पुत्र ने मिलकर उसे नशीला पदार्थ देकर एक होटल में दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करते रहे।
विज्ञापन

युवती ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने कई बार पार्कों में उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट भी की। परिजनों को जानकारी देने के बाद भी आरोपी नहीं माने और जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने मोबाइल के स्क्रीनशॉट उसके भाई के मोबाइल पर भेजकर उसे भी परेशान किया। साथ ही आरोपियों के परिजनों पर भी उनका जीना दूभर करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी को लेकर पीड़िता ने परिजनों के साथ बवानीखेड़ा थाना पहुंचकर शिकायत दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि युवती का गांव उनके अधिकार क्षेत्र में आता है लेकिन जहां घटना होने की बात कही गई है वह क्षेत्र भिवानी थाना पुलिस के अधीन आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed