फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused of cheating money on the pretext of job arrested

भिवानी: नौकरी का झांसा देकर रुपये ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sat, 18 Feb 2023 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 18 Feb 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
Accused of cheating money on the pretext of job arrested
पुलिस की गिरफ्त में धोखाधड़ी का आरोपी युवक। 
भिवानी। फर्जी वेबसाइट के सहारे लोगों को नौकरी का झांसा देकर रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान में दौसा निवासी अनुज उर्फ विक्की के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश करके दो दिनों के रिमांड पर लिया गया। आरोपी के पास से पुलिस ने 26 हजार रुपये और एक फोन बरामद किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। सोनीपत के गोहाना में आरोपी पर पहले भी धोखाधड़ी से संबंधित केस दर्ज है।
विज्ञापन

बृजवासी कॉलोनी निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि उसके पास एक मैसेज आया। इसमें एनसीआर में सुपरवाइजर व एसओ की नौकरी लगवाने के बारे में बताया गया। जब उसने उक्त व्यक्ति से संपर्क किया तो उक्त व्यक्ति ने उससे विभिन्न चार्ज के रूप में 39 हजार 267 रुपये ले लिए। जबकि उसके बदले उसे न तो नौकरी मिली और न ही रुपये वापस मिले। इस संबंध में उसने शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया था। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना पुलिस के एएसआई विजय कुमार ने राजस्थान के दोसा से आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

ऑनलाइन सर्च कर बनाई वेबसाइट
पुलिस पूछताछ में आरोपी अनुज ने बताया कि, साल 2020 में जयपुर में किराए पर ऑफिस लेकर मैनपॉवर व प्लेसमेंट का काम शुरू किया था। कोरोना काल के समय उसका काम ठप हो गया। इसके बाद उसने ऑनलाइन सर्च करके वेबसाइट बनानी सीखी और एक फर्जी वेबसाइट बनाई। एसबीआई बैंक में वेबसाइट के नाम से खाता खुलवाया। आरोपी ने क्विकर नामक एप से नौकरी की तलाश करने वाले व्यक्तियों का डाटा रुपये में खरीदा। और उक्त व्यक्तियों से संपर्क करके नौकरी लगवाने का झांसा देकर रुपये ठगे। धोखाधड़ी के संबंध में केस दर्ज करने के बाद साइबर थाना पुलिस ने वेबसाइट के बारे में पता लगाया। वेबसाइट के सहारे ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन प्लेसमेंट या वर्क फ्रॉम होम के नाम पर अनजान व्यक्ति से अपने निजी जानकारी साझा न करें। निजी जानकारी साझा होने पर आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। गलती से किसी के साथ धोखाधड़ी हो जाए तो तुरंत 1930 पर डायल करके पुलिस को सूचना दे। बिना किसी देरी के सूचना देने पर धोखाधड़ी से करवाई गई ट्रांजेक्शन को रोका जा सकता है।
- एसआई विकास, प्रबंधक, साइबर पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed