फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused of brutally beating two students in Devrala school

Bhiwani News: देवराला स्कूल में दो छात्रों को बेरहमी से पीटने का आरोप

Fri, 23 Feb 2024 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 23 Feb 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Accused of brutally beating two students in Devrala school
कैरू। गांव देवराला के राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों पर 12वीं कक्ष
कैरू। गांव देवराला के राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों पर 12वीं कक्षा के दो छात्रों को बेरहमी से पीटने का आरोप है। उन्हें गुम चोट लगी है। इन छात्रों का मेडिकल करवाया गया। एमएलआर कटवाते हुए परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

यह मामला वीरवार सुबह करीब नौ बजे का है। गांव देवराला स्कूल के कक्षा कक्ष में बिजली लाइन की पुरानी फट्टी लटक रही थी और उस पर मकड़ी का जाला लगा था। कुछ विद्यार्थियों ने लटक रही फट्टी को खींच कर तोड़ दिया। इस आरोप में दो शिक्षकों ने गांव देवराला निवासी 18 वर्षीय विजय और 18 वर्षीय शिवम को पीट दिया। आरोप है कि शिक्षकों ने प्लास्टिक से बनी बिजली की फट्टी और प्लास्टिक वाले पानी के पाइप से छात्रों के मुंह, हाथ, पीठ पर चोट मारी। इससे उनका बदन सूज गया।
विज्ञापन

वह रोते हुए घर पहुंचे तो परिजनों को घटना का पता चला। इन छात्रों का इलाज कैरू के सीएचसी और भिवानी के नागरिक अस्पताल में करवाया गया है। छात्राओं को जिला सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। वहीं कैरू पुलिस चौकी प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि स्कूल में मारपीट की कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आरोप की जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





परीक्षा से पहले सहमे विद्यार्थी
दोनों पीड़ित छात्र कक्षा 12वीं में पढ़ते हैं। उनकी वार्षिक परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होनी है। इस पिटाई के बाद अन्य बच्चे भी सहमे हैं।

छात्रों ने बिजली फिटिंग की फट्टी को खींचकर तोड़ दिया था। जिस पर अध्यापकों ने छात्रों पर सख्ती की थी। छात्रों के परिजन को स्कूल में बुलाकर समझाने का प्रयास किया गया था लेकिन परिजनों ने पुलिस को शिकायत दे दी है। - विकास महत्ता, प्राचार्य, राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, देवराला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed