फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused of blackmailing by taking objectionable photos arrested

आपत्तिजनक फोटो खींच ब्लैकमेल करने का आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Accused of blackmailing by taking objectionable photos arrested
बहल पुलिस द्वारा पकड़ा गया ब्लैकमेलिंग का आरोपी। संवाद - फोटो : Bhiwani
बहल (भिवानी)। आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की बात कहकर ब्लैकमेलिंग कर 21 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में पुलिस एक व्यक्ति को भिवानी में पुराने बस स्टैंड के समीप से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बहल निवासी हनुमान ने बताया था कि वह दवाई लेने के लिए हिसार जा रहा था। उसकी मुलाकात एक खानदानी दवाखाने के एजेंट से हुई। उसने एलर्जी का गारंटी से इलाज करने का आश्वासन दिया। उक्त एजेंट ने एक अन्य व्यक्ति से मिलवाया, जिसने उसे अलग-अलग तारीखों पर बुलाकर दवाई के नाम पर पैसे लेता रहा। बाद में उक्त व्यक्ति ने उसका नंबर एक अपने एक परिचित को दे दिया। उक्त परिचित ने उसके व्हाट्सएप नंबर पर वीडियो कॉल कर कुछ लड़कियों के साथ उसके आपत्तिजनक फोटो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के नाम पर करीब 21 लाख रुपये ले लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। मामले में सोमवार को बहल पुलिस सहायक उपनिरीक्षक उग्रसेन ने उक्त आरोपी को पुराना बस अड्डा भिवानी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान हिसार निवासी राजू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय से चार दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed