फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused of bike theft arrested from Bank Colony

Bhiwani News: बैंक कॉलोनी से बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 23 Sep 2024 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 23 Sep 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Accused of bike theft arrested from Bank Colony
भिवानी। औद्योगिक पुलिस थाना की टीम ने बैंक कॉलोनी से बाइक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर उससे चोरी की बाइक बरामद की है। चरखी दादरी निवासी राजेश ने औद्योगिक पुलिस थाने में शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने बताया था कि वह नौ सितंबर को बैंक कॉलोनी में अपने रिश्तेदार के घर आए थे। बाइक घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान उनकी बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने बाइक चोरी का केस दर्ज किया था। औद्योगिक पुलिस थाना के मुख्य सिपाही रोहित ने इस आरोप में थाना टोहाना, जिला फतेहाबाद के गांव ललोदा निवासी सतनाम सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से चोरी की बाइक बरामद की है। आरोपी पीओपी का काम करता है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन


नंदगांव से बकरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

भिवानी। सदर थाना पुलिस ने नंदगांव से बकरी चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। नंदगांव निवासी प्रदीप ने सदर पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया था कि 22 जून की रात चोर उनके घर में बंधी 25 बकरियां चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। सदर पुलिस थाना के मुख्य सिपाही कृष्ण कुमार ने नंदगांव से बकरी चोरी मामले में सातवें आरोपी मुंढाल खुर्द निवासी राहुल का न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल किया। पुलिस ने आरोपी से 2,100 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं। पुलिस इस मामले में छह आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed