फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused of aborting the girl's family members

परिवार के सदस्यों पर लगाया गर्भपात कराने का आरोप

Sat, 14 Mar 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Accused of aborting the girl's family members
छह माह की गर्भवती युवती ने पीजीआई में मृत बच्चे को जन्म दिया। युवती ने अपने बयान में गिरने की बात कही है मगर एक युवक ने युवती को अपनी पत्नी बताते हुए कहा कि वे फरवरी 2019 में प्रेम विवाह कर चुके है और उसकी पत्नी का गर्भपात कराया है। छह मार्च को उसकी पत्नी ने उसे फोन भी किया था। युवक ने बताया कि शनिवार को बच्चे के शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार फरवरी 2019 में औद्योगिक थाना क्षेत्र की एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। युवती बाद में गुरुग्राम में मिली। युवती के परिजनों ने जींद के एक युवक पर अपहरण, दुष्कर्म और बंधक बनाकर रखने के आरोप लगाए। इस मामले में युवक पर महिला थाना में केस भी दर्ज हुआ। अब युवती छह माह की गर्भवती थी और आठ मार्च को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसे पहले सामान्य अस्पताल और पीजीआई रोहतक ले जाया गया। जहां डिलीवरी हुई और युवती ने मृत बच्चे को जन्म दिया। युवती ने पुलिस को दिए बयान में गिरने की बात कही है।
विज्ञापन

वहीं अब जींद वासी युवक और उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि गर्भपात कराया गया है। युवक डीएसपी के पास भी पहुंचा और बताया कि छह मार्च को युवती ने उसके पास फोन कर कहा था कि उसे ले जाओ। अब उसके परिजनों ने कोई दवाई खिलाकर गर्भपात करवाया है। युवक ने बताया कि हम दोनों ने फरवरी 2019 में प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह करने के बाद पुलिस सुरक्षा भी ली और सेफ होम में रहे। यहां के बाद वे गुरुग्राम चले गए। जहां एक दिन युवती के परिजन आकर उसे अपने साथ ले गए। बाद में भिवानी महिला थाना में उसके खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज करा दिया। जबकि कोर्ट के बयान, शादी की फोटो सब कुछ उसके पास है। युवक ने बताया कि छह मार्च को उसकी पत्नी ने उसे फोन कर ले जाने की बात कही थी। वह डरी हुई थी। मगर मुझ पर पहले ही केस दर्ज है। इस कारण वह सीधे नहीं गया बल्कि पुलिस को सूचना दी। युवक का आरोप है कि पुलिस ने उसकी कोई सहायता नहीं की। युवक ने बताया कि अब उन्होंने अपना पक्ष रखा है। शनिवार को पीजीआई में मृत बच्चे का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में औद्योगिक थाना क्षेत्र के एसएचओ सतबीर सिंह ने बताया कि रोहतक पीजीआई से थाने में सूचना मिली थी। युवती ने बयान दिया है कि वह गिर गई। अब जो युवक शिकायत कर रहा है, उसके खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज है और उस केस की जांच महिला थाना पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed