{"_id":"6907bc35cfc8fa405a081652","slug":"accused-arrested-with-four-pistols-and-three-cartridges-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-141979-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: चार पिस्तौल और तीन कारतूस के साथ आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: चार पिस्तौल और तीन कारतूस के साथ आरोपी काबू
Mon, 03 Nov 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए प्रथम पुलिस ने शनिवार को आरोपी कुलदीप निवासी पिंजोखरा, जिला भिवानी को चार अवैध पिस्तौल और तीन कारतूस सहित काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ पहले भी मारपीट, शस्त्र अधिनियम और हत्या के प्रयास जैसी धाराओं के तहत चार मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने उसे रविवार को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। सीआईए प्रथम के मुख्य सिपाही राजीव कुमार अपनी टीम के साथ एक नवंबर को गश्त और पड़ताल ड्यूटी पर सुरेंद्र चौक तोशाम के पास मौजूद थे। इस दौरान पुलिस टीम को सूत्रों से सूचना मिली कि एक व्यक्ति तोशाम से खानक रोड पर स्कूल के सामने खड़ा है और उसके पास काफी मात्रा में अवैध हथियार हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार अवैध पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी वर्तमान में जमानत पर बाहर था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने ये हथियार कहां से और किस उद्देश्य से जुटाए थे। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।