फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused arrested with 1.360 kg of hashish

Bhiwani News: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने 1.360 किलोग्राम चरस के साथ आरोपी किया काबू

Sun, 02 Mar 2025 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 02 Mar 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested with 1.360 kg of hashish
भिवानी। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 1.360 किलोग्राम चरस के साथ एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पॉलिथीन में चरस बरामद की है। वहीं उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत संबंधित थाना में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

यूनिट प्रभारी उप निरीक्षक बर्लिन ने बताया कि खुफिया ड्यूटी के संबंध में हरियाणा एनसीबी यूनिट भिवानी की एक टीम खरकड़ी गांव के नजदीक मौजूद थी। पुलिस टीम को मुखबिर ने सूचना दी थी कि कुलदीप निवासी खरकड़ी भिवानी नशीला पदार्थ चरस लिए हुए हैं और अपनी बाइक लेकर खरकड़ी के पास वाले रास्ते पर नशा बेचने की फिराक में खड़ा है।
विज्ञापन

हरियाणा एनसीबी यूनिट भिवानी की टीम ने खरकड़ी से मनफरा जाने वाले कच्चे रास्ते पर आरोपी को उसकी बाइक के साथ काबू किया। आरोपी की तलाशी ली गई तो आरोपी के हाथ में ली गई काले रंग की पॉलिथीन में 1.360 किलोग्राम चरस बरामद हुई। इसके संबंध में थाना लोहारू में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ है। हरियाणा एनसीबी यूनिट प्रभारी ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर मुख्य सप्लायर के बारे में पता लगाकर जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैराण में हेरोइन व गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
भिवानी। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ईशरवाल की टीम ने गांव बैराण से एक व्यक्ति को मादक पदार्थ हेरोइन व गांजा के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुनील कुमार निवासी बैराण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से 412 ग्राम गांजा व 9.40 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ईशरवाल के सहायक उप निरीक्षक मनजीत टीम के साथ ओबरा चौक पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांव बैराण की तरफ कच्चे रास्ते से ओबरा आ रहा है। इसके पास मादक पदार्थ है। पुलिस टीम ने इस सूचना पर छापा मारा और एक व्यक्ति को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने 412 ग्राम गांजा व 9.40 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी के खिलाफ बहल पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed