{"_id":"677adfbe1ace66a8cc09c0fb","slug":"accused-arrested-for-cheating-rs-131-crore-in-the-name-of-army-recruitment-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-128129-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सेना में भर्ती के नाम पर 1.31 करोड़ रुपये की ठगी का आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सेना में भर्ती के नाम पर 1.31 करोड़ रुपये की ठगी का आरोपी पकड़ा
Mon, 06 Jan 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 06 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 30 युवाओं को सेना में भर्ती करवाने के नाम पर 1.31 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी भर्ती के नाम पर प्रत्येक युवक से छह-छह लाख रुपये लेते थे। हर उम्मीदवार को भर्ती कराने के नाम पर आरोपी को 50,000 रुपये का कमीशन मिलता था।
वादी नफे ने औद्योगिक पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें बताया गया था कि उसने खुद को सेना में कर्नल बताने वाले व्यक्ति शिव प्रेम कुमार को 30 युवाओं को सेना में भर्ती करवाने के नाम पर कुल 1.31 करोड़ रुपये दिए थे लेकिन उसने किसी भी युवा को न तो भर्ती करवाया और न ही उनके रुपये वापस दिए। इस शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
आर्थिक अपराध शाखा के जांच अधिकारी परवीन कुमार ने एक आरोपी को भिवानी से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान जिला हिसार के गांव डोबी निवासी परमजीत सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पूछताछ करने पर आरोपी ने पुलिस को बताया कि भर्ती करने के नाम पर उसे प्रत्येक उम्मीदवार से रुपये लेकर वह रुपये शिव प्रेम कुमार को देता था। आरोपी परमजीत को एक उम्मीदवार का कमीशन 50,000 रुपये मिलता था।
इस मामले में पुलिस टीम पहले मुख्य आरोपी शिव प्रेम कुमार सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी परमजीत सिंह को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश जारी हुए हैं।