फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused arrested for cheating of Rs 30 lakh in the name of online investment

Bhiwani News: ऑनलाइन निवेश के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 28 Aug 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 28 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cheating of Rs 30 lakh in the name of online investment
भिवानी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन निवेश के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी प्रात्युश विमल निवासी भागलपुर (बिहार), हाल निवासी डेराबस्सी (पंजाब) को भिवानी से गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई सहायक उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह की टीम ने मंगलवार को की।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन, एक टैब और एक गाड़ी भी बरामद की है। आशीष निवासी भिवानी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 14 अप्रैल को उनकी फेसबुक आईडी पर एक रिक्वेस्ट आई थी। रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद उन्हें फेसबुक मैसेंजर पर संदेश आने लगे। संदेश भेजने वाली ने खुद को हर्षिता बताया और एक टेलीग्राम लिंक भेजकर कहा कि वह ऑनलाइन सीएस मार्केट में रुपये निवेश करवाती है। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी के झांसे में आकर उन्होंने 7 मई से 2 जून के बीच अलग-अलग खातों में कुल 30 लाख रुपये जमा कराए। बाद में जब उन्हें ठगी का अहसास हुआ तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed