फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Account holders created ruckus in the main post office, victims arrived in case of withdrawal of lakhs of rupees from accounts with fake signatures

Bhiwani News: मुख्य डाकघर में खाताधारकों ने किया हंगामा, फर्जी हस्ताक्षर से खातों से लाखों रुपये निकालने के मामले में पहुंचे पीड़ित

Wed, 10 Apr 2024 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 10 Apr 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Account holders created ruckus in the main post office, victims arrived in case of withdrawal of lakhs of rupees from accounts with fake signatures
पोस्ट ऑफिस में फर्जी कॉपियां दिखाते कर्मचारी।
भिवानी। घंटाघर स्थित मुख्य डाकघर में करीब दो साल से एजेंट के माध्यम से खाता खुलवाकर लाखों रुपये जमा कराने वाले लोगों को चूना लगाए जाने के मामले में मंगलवार को पीड़ितों ने हंगामा किया। इन लोगों ने एजेंट द्वारा धोखाधड़ी से उनके फर्जी हस्ताक्षर कर खातों से लाखों रुपये निकालने के भी आरोप लगाए। वहीं उन्हें डाकघर की फर्जी पासबुक भी थमाई गई।
विज्ञापन

मामला करीब दो साल पहले का है। मंगलवार को मुख्य डाकघर में पहुंचे लोगों ने बताया कि उन्होंने मुख्य डाकघर में एक एजेंट के माध्यम से खाते खुलवाए थे। इन खातों में उन्होंने अपने जीवन की जमा पूंजी जमा कराई थी। जिसे एजेंट ने अधिकारियों व कर्मचारियों से मिलीभगत कर खाली कर डाला और उनके फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी को अंजाम दिया। इस मामले को लेकर वे जिला कष्ट निवारण समिति के समक्ष भी पहुंचे, जहां पर तत्कालीन पंचायत मंत्री के आदेश पर डाक विभाग के उच्चाधिकारियों ने मामले की जांच कराई। वहीं मंगलवार को अंबाला से इसी मामले की जांच के लिए उच्चाधिकारियों की टीम पहुंची थी। जिसकी भनक लगते ही धोखाधड़ी के शिकार हुए पीड़ित लोग भी वहां जुटे और हंगामा कर दिया। उनका कहना है कि जांच कमेटी बनाई थी। उस कमेटी को भी बदला गया है। पीड़ित खाता धारकों का कहना है कि किसी धारक ने 22 लाख रुपये तो किसी ने 80 लाख रुपये का पीएफ जमा करवाया था लेकिन अब न ब्याज मिल रहा न ही मूल राशि। इस मामले में पीड़ितों ने हर जगह शिकायत की मगर अभी तक उन्हें कोई न्याय नहीं मिला है। वहीं मुख्य डाकघर के डाक अधीक्षक संजय वर्मा का कहना है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed