फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Account holder cheated the bank and withdrew cash worth Rs 5.54 lakh, case registered

Bhiwani News: बैंक से धोखाधड़ी करके खाताधारक ने निकाली 5.54 लाख रुपये की नकदी, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Account holder cheated the bank and withdrew cash worth Rs 5.54 lakh, case registered
भिवानी। गांव खरक कलां में स्थित एक बैंक से एक खाताधारक ने धोखाधड़ी करके 5.54 लाख रुपये की नकदी निकाल ली। व्यक्ति के द्वारा बैंक में रुपये वापस नहीं देने पर बैंक शाखा प्रबंधक ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ सदर थाना में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को खरक कलां स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की प्रबंधक रीना ने बताया कि खरक खुर्द निवासी वेदपाल ने उनकी बैंक शाखा में खाता खुलवा रखा है। वेदपाल के खाते में करीब 30 हजार रुपये थे। आरोपी ने अपने खाता में जमा राशि के बारे में पता होते हुए भी चेक के जरिए विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए पांच लाख 75 हजार रुपये निकलवा लिए। तकनीकी गड़बड़ी के चलते बैंक कर्मी उस समय इस धोखाधड़ी को पकड़ नहीं सके। बाद में जब बैंक कर्मियों ने आरोपी को रुपये वापस देने के लिए कहा तो आरोपी ने कोई जवाब नहीं दिया। इसलिए बैंक अधिकारी ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed