फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accident occurred while checking the brakes of tractor, laborer died

Bhiwani News: ट्रैक्टर का ब्रेक जांचने के दौरान हुआ हादसा, मजदूर की मौत

Sun, 19 Oct 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 19 Oct 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Accident occurred while checking the brakes of tractor, laborer died
भिवानी। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई पर गांव देवसर मोड़ के समीप शनिवार को ट्रैक्टर पर ब्रेक प्लेट की जांच करते समय 27 वर्षीय मजदूर अमित उर्फ सीटू की मौत हो गई। घायल अवस्था में जिला नागरिक अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जूई कलां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर इत्तफाकिया मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई महेश ने बताया कि अमित मजदूरी के लिए गांव देवसर गया था। ट्रैक्टर स्टार्ट खड़ा होने के दौरान वह ब्रेक पत्ती हटाने लगा तभी क्लच हाथ से छूट गया और वह ट्रैक्टर के नीचे आ गया। मृतक के ताऊ रामनिवास ने बताया कि अमित अविवाहित था। जूईकलां पुलिस थाना के जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने कहा कि सड़क हादसे में युवक की मौत की सूचना मिलने पर मृतक के भाई का बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया और मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed