फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   accident, injured people die in hospital, case file

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, केस दर्ज

Tue, 13 Oct 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
accident, injured people die in hospital, case file
भिवानी। सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला दस अक्तूबर का है। पुलिस को दिए बयान में पंजाब के जिला मुक्तसर गांव मलोढ़ निवासी सीमा ने बताया कि 24 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश के जिला मैनपुरी निवासी उसके जीजा की मौत हो गई थी। इसलिए वो नौ अक्तूबर को मैनपुरी गए थे। वो नौ अक्तूबर शाम करीब साढ़े सात बजे मैनपुरी से अपने घर पंजाब के जिला मुक्तसर के लिए क्रूजर गाड़ी में सवार हो गए। जिसके साथ उसका पिता उत्तर प्रदेश के जिला मैनपुरी निवासी कन्हीलाल भी पंजाब जा रहा था। उनके अलावा 12-13 अन्य सवारी भी गाड़ी में सवार थी। नौ और दस अक्तूबर की रात हरियाणा में किसी जगह पर उन्होंने चाय पी। दस अक्तूबर की सुबह पांच बजे जब को गांव मुंढ़ाल पुल के नजदीक पहुंचे तो चालक ने तेज गति से गाड़ी रोड से नीचे खड़े ट्राले में टक्कर मार दी। जिसके कारण गाड़ी सवार उसका पिता कन्हीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें उपचार के लिए हांसी के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पहले हिसार और फिर अग्रोहा ले जाया गया। जहां सोमवार को कन्हीलाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन

सदर पुलिस थाना से जांच अधिकारी एचसी जयप्रकाश ने बताया कि मृतक कन्हीलाल की बेटी सीमा के बयान पर क्रूजर गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed