फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   accident, car and truck collaps, road jam

हांसी रेलवे पुल पर आमने सामने भिड़े ट्रक और फॉर्चूनर

Sun, 04 Oct 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
accident, car and truck collaps, road jam
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार को सड़क किनारे करता ट्रैफिक पुलिसकर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
भिवानी। हांसी रेलवे पुल पर शनिवार रात ट्रक और फॉर्चूनर कार की आमने सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला शनिवार देर रात का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार रात को हांसी रेलवे पुल पर माल से भरे ट्रक की और काले रंग की फॉर्चूनर कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार के एयरबैग खुल गए और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके कारण उसके हिस्से सड़क पर बिखर गए। देखने से प्रतीत होता है कि भीषण टक्कर हुई है। जानकारी के अनुसार कार में दो युवक सवार थे जिनमें से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं दूसरे युवक को हल्की चोटें आई है। मामले की सूचना मिलने पर बीटीएम पुलिस चौकी से एचसी नरेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। जांच अधिकारी एचसी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर घटनास्थल का मुआयना किया है। क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को कब्जे में कर पुलिस चौकी पहुंचाया गया है। वहीं कार में दो युवकों के सवार होने की सूचना मिली है, जिनमें से एक युवक गुरुग्राम के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। घायल के बयान के आधार पर संबंधित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की वजह से सड़क पर लगा जाम, पुलिस ने बहाया पसीना
हादसे में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के कारण ओवरब्रिज वन वे हो गया। जिसके कारण सड़क पर जाम लग गया। जिसके कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले की सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस ने घटनास्थल पर आकर मोर्चा संभाल। जहां पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद जाम से निजात मिला। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा कर पुलिस चौकी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed