फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   accident

सड़क हादसे में दादा की मौत, पौत्र की हालत गंभीर

Tue, 14 Jul 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
accident
गांव झुप्पा कलां चौक पर बाइक सवार दादा और पोते को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सिवानी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने बुजुर्ग व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। युवक की हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर ट्रक कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मामला रविवार दोपहर करीब चार बजे का है। गांव सिवानी निवासी प्रीतम ने बताया कि उसका नाना जिला चुरू के गांव बालान निवासी 70 वर्षीय गोपालराम और उसके मामा का बेटा 18 वर्षीय अंकित रविवार दोपहर बाद सिवानी से बाइक पर गांव बालान जा रहे थे। वह भी अपने मामा सुनील को छोड़ने के लिए उनके पीछे आ रहा था। जब वो झुप्पा कलां पहुंचे तो अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गोपालराम और अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए इमरजेंसी सिवानी के सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने बुजुर्ग गोपालराम को मृत घोषित कर दिया। अंकित की हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर जांच अधिकारी एचसी विजय अस्पताल पहुंचे। जांच अधिकारी एचसी विजय ने बताया कि मृतक गोपालराम के दोहते प्रीतम के बयान पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। सोमवार सुबह जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed