फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   accidenet

सीवर की खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूर दबे, एक की मौत दूसरा गंभीर

Sat, 05 Jun 2021 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
accidenet
बैंक कॉलोनी में सीवर की खुदाई के दौरान मिट्टी के नीचे दबे दो मजदूरों को ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दूसरे मजदूरों ने बाहर निकाला। हालांकि इस दौरान एक श्रमिक की मौत हो गई जबकि दूसरे को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक भेजा गया। घटना के संबंध में शिकायत के आधार पर औद्योगिक पुलिस थाने में दो ठेकेदारों, कार्य इंचार्ज व इंजीनियर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वीरवार को औद्योगिक पुलिस थाने में गांव भैसानी इसलामपुर शामली निवासी मोहम्मद गुलजार ने शिकायत दी। जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपने साथी परवेज, महकार, मुनव्वर व रहीस के साथ बैंक कॉलोनी कोंट रोड पर नई सीवर लाइन डालने का काम कर थे। तीन जून की दोपहर 12 बजे बिना सुरक्षा उपकरण के करीब 11 फीट गहराई तक सीवर की खुदाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान साइड से अचानक मिट्टी वहां काम कर रहे मुनव्वर व परवेज के ऊपर गिर गई। अन्य लोगों की मदद से करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद मिट्टी में दबे दोनों मजदूरों को बाहर निकाला गया। इस दौरान मुनव्वर की मौत हो चुकी थी जबकि परवेज की हालत गंभीर थी। उसे तुरंत उपचार के लिए रोहतक पीजीआई ले जाया गया। गुलजार का आरोप है कि ये हादसा ठेकेदार और इंजीनियरों की लापरवाही की वजह से हुआ है। घटना के काफी देर बाद ठेकेदार मौके पर आया। श्रमिकों का कहना है कि उनका ठेकेदार से पांच फीट गहराई तक काम करने का सौदा तय हुआ था लेकिन ठेकेदार ने 11 फीट गहराई पर बिना सुरक्षा उपकरण के काम कराया।
विज्ञापन

औद्योगिक पुलिस थाना के एएसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुलजार की शिकायत पर ठेकेदार सुमित, ठेकेदार बंटी, कार्य इंचार्ज सुबोध व इंजीनियर शुभम के खिलाफ आईपीसी की धारा 304-ए, 34 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed