फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   About 150 knowledgeable stalls will be set up in the state level cattle fair: DC

प्रदेश स्तरीय पशु मेले में लगेंगी करीब 150 ज्ञानवर्धक स्टॉल: डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
About 150 knowledgeable stalls will be set up in the state level cattle fair: DC
भिवानी। भिवानी जिला मुख्यालय सेक्टर-13 के सामने खाली पड़ी जमीन पर 25 से 27 फरवरी तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पशु मेला लगेगा। मेले में करीब 150 स्टॉल लगाई जाएंगी, जिसमें पशुपालन, कृषि, बागवानी, डेयरी उत्पाद से संबंधित स्टॉल भी शामिल हैं। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मेले का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 27 फरवरी को मेले के समापन पर मुख्य अतिथि होंगे। मेले में केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला भी जाएंगे। राज्य स्तरीय पशु मेले मे प्रदेशभर से पशुपालक अपने नामी पशु लेकर आएंगे। मेले में तीनों दिन प्रदेशभर से पशु व कृषि विशेषज्ञों द्वारा पशुपालकों व किसानों को नवीनत्तम जानकारी दी जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त आरएस ढिल्लो ने अपने कैंप कार्यालय में अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि कृषि मंत्री जेपी दलाल मेले का आयोजन करेंगे। बैठक में उपायुक्त ने पशु मेले को लेकर संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी। उपायुक्त ने बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि वे पशु मेले के दौरान एंबुलेंस मुहैया करवाएं। इसी प्रकार से पुलिस विभाग सुरक्षा व पार्किंग की व्यवस्था करवाएं। नगर परिषद द्वारा कार्यक्रम स्थल व शहर में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। बिजली निगम द्वारा कार्यक्रम के लिए 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाएगी। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा पशुओं के साथ-साथ मेले में शामिल होने वाले लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा स्टेज की व्यवस्था देखी जाएगी। इसी प्रकार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्य मंच के सामने रंगोली बनाई जाएगी।
विज्ञापन

मेले में पशुओं का होगा रैंप शो
उपायुक्त ने बताया कि राज्य स्तरीय पशु मेले में कम से कम एक हजार बेहतरीन नस्ल के पशु आएंगे। मेले के दौरान पशुओं का रैंप शो होगा और निर्णायक मंडली द्वारा प्रतिदिन पशुओं को ईनाम दिया जाएगा। मेले में तीनों दिन शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed