{"_id":"69b5b90f1dbab07ac9056376","slug":"aap-protests-against-lpg-gas-shortage-and-price-hike-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-148106-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एलपीजी गैस की किल्लत व कीमतों में वृद्धि के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एलपीजी गैस की किल्लत व कीमतों में वृद्धि के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन
Sun, 15 Mar 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। आम आदमी पार्टी भिवानी के कार्यकर्ताओं ने एलपीजी गैस की किल्लत व कीमतों में वृद्धि का विरोध किया। शनिवार को जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया के नेतृत्व में शहर में प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।
आप कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस मौके पर आप जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में एलपीजी गैस की लगातार हो रही किल्लत ने आम जनता का जीवन बेहद मुश्किल बना दिया है। कॉमर्शियल गैस की स्थिति तो पहले से बुरी थी अब घरेलू उपयोग के लिए भी लोगों को गैस सिलिंडर आसानी से उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। कई जगहों पर लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है और पुलिस की मौजूदगी में गैस सिलिंडरों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस सिलिंडर पर 60 और कॉमर्शियल सिलिंडर पर 114.50 रुपये की बढ़ोतरी केंद्र की बीजेपी सरकार की विफल नीतियों, लापरवाही और अव्यवस्था को दर्शाती है।
कॉमर्शियल गैस की कमी के कारण होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है जिससे हजारों लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। ज्ञापन के माध्यम से आप ने मांग रखी कि एलपीजी गैस सिलिंडरों की सप्लाई तुरंत बहाल की जाए, रसोई गैस और कॉमर्शियल सिलिंडरों पर की गई मूल्यवृद्धि तुरंत वापस ली जाए, गैस किल्लत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और हरियाणा की जनता को नियमित और सस्ती गैस उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष डाक्टर सुरेंद्र पुनिया, दलजीत तालु, विवेक शर्मा घुसकानी, विजय सिंह फौजी, अजमेर फौजी मौजूद रहे।