फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A young man who went to get milk was beaten up by stopping him on the way, a case was registered against six youths

दूध लेने गए युवक को रास्ते में रोककर की मारपीट, छह युवकों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to get milk was beaten up by stopping him on the way, a case was registered against six youths
भिवानी। शहर के बावड़ीगेट क्षेत्र में घर से दूध लेने के लिए गए एक युवक को रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

औद्योगिक पुलिस थाना में दी शिकायत में बावड़ीगेट क्षेत्र वासी अमित कुमार ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। गत सात अक्तूबर की सुबह साढ़े नौ बजे अपने मामा चिमन के घर से दूध लेने के लिए गया था। जब वह दूध लेकर वापस लौट रहा था तो उसे छह युवकों ने जबरन बीच रास्ते में रोक लिया और लाठी डंडों के साथ मारपीट की। उसके चिल्लाने की आवाजें सुनकर उसकी पत्नी जमना देवी व परिवार का ही एक युवक वहां पहुंचा तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। पुलिस ने अमित कुमार की शिकायत पर छह नामजद युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed