{"_id":"66eb2da6317c4a3aee0fd165","slug":"a-young-man-died-in-a-head-on-collision-between-two-bikes-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-123290-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत
Thu, 19 Sep 2024 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 19 Sep 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
जूई (भिवानी)। लोहानी के श्याम होटल के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में भिवानी के एक युवक की मौत हो गई। उसके घायल साथी का भिवानी राजकीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। जूई पुलिस थाना ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जूई पुलिस थाना में दी शिकायत में मृतक के पिता नफे सिंह ने बताया कि उसका बेटा मुकेश (32) कोट रोड दादरी भिवानी मजदूरी करता था। वह कुहाड़ मेले में प्रसाद बेचने गया था। लोहानी के समीप श्याम होटल के पास ट्रैक्टर से साइड लेते समय सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई।
किसी राहगीर ने एम्बुलेंस बुलाकर मुकेश व उसके दोस्त को भिवानी के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सक ने उसके पुत्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे का इलाज चल रहा है। जूई थाना से एएसआई उदयभान ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।