फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A young man bathing in a canal near Lohani died by drowning

Bhiwani News: लोहानी के पास नहर में नहा रहे युवक की डूबने से मौत

Sat, 21 Jun 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 21 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
A young man bathing in a canal near Lohani died by drowning
नागरिक अस्पताल में मृतक के परिजनों के बयान लिखते पुलिस जांच अ​धिकारी। 
भिवानी। गांव लोहानी से आसलवास के समीप नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। जूईकलां पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव पानी से बाहर निकाला। मृतक युवक की करीब पांच माह पहले ही शादी हुई थी और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वहीं जूईकलां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंची, जहां शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि गांव रामपुरा डोडीवाला निवासी 25 वर्षीय अमित गांव लोहानी से शुक्रवार को भांजा और भतीजे के साथ गांव लौट रहा था। रास्ते में गांव लोहानी से आसलवास के पास नहर में नहाने लगे। अमित ने नहर में डुबकी लगाई और एक बार ऊपर आने के बाद वह गहरे पानी में गुम हो गया। उसके साथ नहा रहे भांजा और भतीजे को काफी देर तक अमित के पानी से बाहर नहीं आने पर डूबने की आशंका हुई तो उन्होंने उसे पानी में तलाश किया। जिसके बाद परिजनों को फोन कर इस हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब 45 मिनट बाद अमित का शव पानी से बाहर निकाला गया। परिजनों ने बताया कि अमित ने हाल ही में बीए की पढ़ाई पूरी की थी और पांच माह पहले उसकी शादी हुई थी। उसकी एक छोटी बहन है जबकि वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। हादसे के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, जूईकलां पुलिस थाना के जांच अधिकारी नफे सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया है। परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed