{"_id":"6a6b9fe199b44bd501010088","slug":"a-woman-leader-of-a-party-and-her-son-and-daughter-accused-of-cheating-4-lakh-rupees-by-luring-with-a-job-in-delhi-police-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-154682-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दिल्ली पुलिस में नौकरी का झांसा देकर एक पार्टी की महिला नेत्री और उसके बेटा-बेटी पर 4 लाख रुपये ठगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दिल्ली पुलिस में नौकरी का झांसा देकर एक पार्टी की महिला नेत्री और उसके बेटा-बेटी पर 4 लाख रुपये ठगने का आरोप
Fri, 31 Jul 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। दिल्ली पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 4 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक व्यक्ति ने सदर थाना भिवानी में शिकायत देकर एक पार्टी की महिला नेत्री, उसकी बेटी और बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता सज्जन परमार ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने अपनी ऊंची पहुंच और प्रभावशाली पहचान का हवाला देते हुए उसके बेटे को दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया था।
आरोप है कि विश्वास में लेकर एक जनवरी 2026 को उससे 4 लाख रुपये लिए गए लेकिन तय समय के बाद भी न तो नौकरी लगवाई और न ही राशि वापस की गई। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि उसने कई बार आरोपियों से संपर्क कर पैसे वापस मांगने का प्रयास किया लेकिन उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
इसके बाद उसने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित का कहना है कि उसने बेटे के भविष्य को सुरक्षित करने की उम्मीद में यह राशि दी थी लेकिन बाद में उसे ठगी का एहसास हुआ। उसने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई व राशि दिलाने की मांग की है।
वहीं सदर थाना प्रभारी महावीर ने बताया कि फिलहाल ऐसी कोई शिकायत उनके पास प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच नियमानुसार की जाएगी।