{"_id":"6931e76073e58dd46708d182","slug":"a-voice-was-raised-for-a-fair-investigation-and-action-against-the-culprits-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-143423-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई के लिए उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई के लिए उठाई आवाज
विज्ञापन
सीआरएसयू जींद मामले पर सीबीएलयू में सांकेतिक धरना देते एबीवीपी कार्यकर्ता। स्वयं
- फोटो : 1
भिवानी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) जींद में छात्रा के साथ अश्लील चैट और उत्पीड़न की घटना पर कड़ा रोष व्यक्त किया है।
इस मामले की निंदा करते हुए संगठन की ओर से ने वीरवार को सीबीएलयू परिसर के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन किया। एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि यदि निष्पक्ष जांच और दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन प्रदेश स्तर पर आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
एबीवीपी विभाग संयोजक सचिन शेखावत ने कहा कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ तत्काल प्रभाव से विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर एफआईआर दर्ज की जाए और कठोरतम कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। संगठन के नगर मंत्री भिवानी रवि भारद्वाज ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान के विषय पर कोई भी समझौता नहीं करेगी।
विज्ञापन
इस दौरान आदित्य चौहान तिगड़ाना, सचिन जाटू लुहारी, अजय राणा, अनुराग राठौड़, प्रीति, स्वीटी आदि मौजूद रहे।