फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A six-foot-long rat snake was found at the Government School in Dhanana; it was captured after a three-hour struggle.

Bhiwani News: राजकीय विद्यालय धनाना में छह फीट लंबा धामन सांप निकला, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
A six-foot-long rat snake was found at the Government School in Dhanana; it was captured after a three-hour struggle.
क्लासरूम से सांप का रेस्क्यू करते गोरक्षा दल के सदस्य।
मुंढाल। गांव धनाना स्थित वीर शहीद हवलदार हुकमी राम गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एक क्लासरूम में शनिवार को करीब छह फीट लंबा धामन (घोड़ा पछाड़) सांप निकलने से छात्राओं और स्टाफ में हड़कंप मच गया। छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकालकर पूरे स्कूल की छुट्टी कर दी गई। सूचना पर पहुंची गोरक्षक दल की टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
विज्ञापन

विद्यालय की प्राचार्य सुदेश चौहान ने बताया कि शनिवार को स्कूल में नियमित कक्षाएं चल रही थीं। इसी दौरान 11वीं कॉमर्स की छात्राओं ने क्लासरूम में सांप होने की सूचना दी। स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर देखा तो सांप कमरे के एक कोने में बैठा था। इसके बाद सभी छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया और गोरक्षक दल को सूचना दी गई।
विज्ञापन

गोरक्षक दल के सदस्य कुकी परमार ने बताया कि रेस्क्यू किया गया सांप धामन (घोड़ा पछाड़) प्रजाति का था जिसकी लंबाई करीब छह फीट थी। यह जहरीला सांप नहीं होता। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप या अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर उन्हें मारने के बजाय रेस्क्यू टीम को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य सुदेश चौहान ने बताया कि सांप किसी छात्रा को नुकसान न पहुंचाए और दूसरे कमरों में न चला जाए इसलिए पूरे स्कूल की छुट्टी कर दी गई। स्कूल में छठी से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई होती है और यहां 250 से अधिक छात्राएं अध्ययनरत हैं।


स्कूल में चहारदीवारी करवाने की मांग
स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य संदीप घनघस ने बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल में स्कूल के लिए 55 लाख रुपये मंजूर किए गए थे। इस राशि से चहारदीवारी और हॉल का निर्माण होना था लेकिन करीब तीन वर्ष बाद भी काम शुरू नहीं हो सका। इस संबंध में जिला प्रशासन को भी अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि चहारदीवारी नहीं होने के कारण पहले भी कई बार स्कूल परिसर में सांप निकल चुके हैं। शनिवार को भी सांप करीब तीन घंटे तक स्कूल परिसर में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed