फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A person who went to serve burgers to children was attacked with a knife and a sword while under the influence of alcohol.

Bhiwani News: बच्चों को बर्गर खिलाने गए व्यक्ति पर किया शराब के नशे में चाकू और पलटे से हमला

Tue, 17 Sep 2024 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 17 Sep 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
A person who went to serve burgers to children was attacked with a knife and a sword while under the influence of alcohol.
भिवानी। गांव हालुवास में बच्चों को बर्गर खिलाने गए एक व्यक्ति पर शराब के नशे में चाकू और पलटे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया। वहीं पुलिस ने इस संबंध में घायल के बयान दर्ज कर दो नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव हालुवास निवासी वीर सिंह ने बताया कि वह अपने लड़के और भतीजे को हनुमान मंदिर वाटिका के पास बर्गर खिलाने के लिए गया था। वहां पर उसके गांव का कृष्ण राठौर और अक्षय भी मौजूद थे। जिन्होंने शराब पी रखी थी। वह अपने बच्चों के लिए बर्गर ऑर्डर कर वहां दुकान के पास खड़ा हो गया।
विज्ञापन

इसी दौरान अक्षय अपना बर्गर लेकर जा रहा था उसके बर्गर का कुछ गर्म हिस्सा उसके बच्चों पर गिर गया। उसने जब उससे कहा कि देखकर चल तो उसने उसके साथ गाली गलौज किया और फिर कृष्ण ने बर्गर की दुकान पर रखा चाकू उठाकर उस पर हमला कर दिया। इसके बाद बर्गर बनाने वाला पलटा भी उसके सिर में मार दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया। पुलिस ने इस संबंध में वीर सिंह की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed