{"_id":"692ca2f9d0a4f7e2590c8068","slug":"a-man-posing-as-a-bank-official-duped-of-rs-50000-a-complaint-has-been-filed-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-143233-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ठगे 50 हजार, शिकायत दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ठगे 50 हजार, शिकायत दर्ज
विज्ञापन
तोशाम। डिजिटल लेनदेन बढ़ने के साथ साइबर ठगी के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही मामला बुशान निवासी प्रधान मा. दलबीर सिंह के साथ हुआ जिनसे फोन पर खुद को पंजाब नेशनल बैंक का अधिकारी बताकर उनकी व्यक्तिगत जानकारी ली गई और खाते से पचास हजार रुपये निकाल लिए गए।
मा. दलबीर सिंह ने बताया कि वह पेंशन प्राप्त करते हैं और हर वर्ष नवंबर में जीवन प्रमाणपत्र जमा कराना होता है। इसी दौरान उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया जिसने खुद को पंजाब नेशनल बैंक का अधिकारी बताते हुए कहा कि पेंशन सत्यापन के लिए उनकी जानकारी की आवश्यकता है। भरोसा होने पर उन्होंने जन्म तिथि सहित जरूरी जानकारी साझा कर दी। थोड़ी देर बाद मोबाइल पर संदेश आया जिसमें उनके खाते से पचास हजार रुपये निकालने की जानकारी थी।
ठगी का पता चलते ही उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर अपना डेबिट कार्ड बंद करवाया। इसके बाद वह भिवानी स्थित पुराने बस स्टैंड के निकट साइबर क्राइम ब्रांच पुलिस थाने पहुंचे जहां उन्हें बताया गया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की छानबीन जारी है।