फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A laptop and three lakh rupees theft from a factory, two arrested.

फैक्टरी से साढ़े तीन लाख रुपये और लैपटॉप चुराया, सात घंटे में दो आरोपी काबू, तीसरा फरार

Sun, 12 Jul 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
A laptop and three lakh rupees theft from a  factory, two arrested.
भिवानी। औद्योगिक सेक्टर-21 की एक प्लास्टिक फैक्टरी से रात को चोर ऑफिस के चार लॉकर तोड़कर साढ़े तीन लाख रुपये और एक लैपटॉप चोरी कर ले गए। आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए। शनिवार सुबह औद्योगिक पुलिस थाना के एसएचओ विक्रम जोनसन टीम के साथ फैक्टरी पहुंचे। इसी दौरान पुलिस को आफिस ब्वाय पर शक होने पर उससे थाने ले जाकर पूछताछ की तो उसने पूरी वारदात उगल दी।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री एवं विधायक घनश्याम सर्राफ के रिश्तेदार प्रवीन बंसल ने बताया कि उसकी औद्योगिक सेक्टर-21 स्थित 48ए अमर प्लास्टिक के नाम से फैक्टरी है। शुक्रवार रात आठ बजे वह फैक्टरी से घर चला गया था। कल ही दो-तीन फर्मों से लाखों रुपयों का कैश आया था, जिसे लॉकर में रखा था। सुबह आफिस ब्वाय अरविंद का फोन आया कि चोरी हो गई है। फैक्टरी पहुंचकर देखा तो लॉकर टूटा हुआ था और सामान बिखरा था। चोर फैक्टरी से साढ़े तीन लाख रुपये और लैपटॉप चोरी कर ले गए। यह सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी खंगाले तो रात एक बजकर आठ पर दो युवक जनरेटर के रास्ते से अंदर घुसे। इसके बाद ऑफिस की खिड़की पेचकस से तोड़ी और ऑफिस में घुस गए। आरोपियों ने अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर से भी छेड़छाड़ का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी साढ़े तीन लाख रुपये और लैपटॉप चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

ये किया खुलासा
अरविंद ने पुलिस के सामने खुलासा किया कि दो अन्य युवकों के साथ मिलकर उसने चोरी की योजना बनाई थी। रात आठ बजे वह आफिस से छुट्टी कर घर नहीं लौटा, बल्कि रात को दो अन्य साथियों के साथ फैक्टरी के अंदर चोरी करने पहुंचा। अरविंद को पता था कि जेनरेटर के पास कैमरे नहीं हैं, इसलिए वह जनरेटर के पास रुक गया और दोनों युवकों को ऑफिस में जाने का रास्ता बताया। दोनों युवक नंगे पांव ही अंदर घुसे थे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी के बाद नकदी को कुछ दूर ही एक बंद कपास फैक्टरी के अंदर भूमि में दबाया था। पुलिस ने अरविंद की निशानदेही पर दूसरे आरोपी को भी वारदात के सात घंटे के अंदर धर-दबोचा। जबकि एक आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद दिल्ली फरार हो गया। अरविंद ने बताया कि किसी को उस पर शक न हो इसलिए सुबह आफिस सफाई के बहाने फैक्टरी पहुंचा और फोन पर प्रवीन बंसल को चोरी की सूचना दी। वारदात के बाद शनिवार सुबह डॉग स्क्वायड टीम इंचार्ज देवेंद्र व सहायक युद्धवीर भी पहुंचे। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट कुलदीप सिंह ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के आरोपी की मां फैक्टरी मालिक के घर झाड़ू-पोंचा
फैक्टरी मालिक प्रवीन बंसल ने बताया कि अरविंद की मां पिछले काफी सालों से उनके घरों में झाडू पोचा करती है। इसी लिहाज से अरविंद बचपन से ही उनके घर और फैक्टरी में भी आता था। पिछले छह माह से वह ऑफिस ब्वाय के तौर पर काम करता था। उसे पता था कि कल बाहर से लाखों का कैश आया है। शनिवार सुबह अरविंद ने अपनी मां को 500 रुपये भी दिए हैं और बताया कि उसने काम किया है।

फैक्टरी के अंदर हुई चोरी की वारदात में छह से सात घंटे के अंदर ही दो आरोपी काबू किए हैं। उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली है। पुलिस आरोपियों से चोरी का माल बरामद करने में जुटी है। जल्द ही फरार तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस को जांच के दौरान ही फैक्ट्री में काम करने वाले आफिस ब्वाय पर शक गहरा गया था, इसलिए थोड़ी दबिश देकर पूछा तो सब कुछ उगल दिया। - विक्रम जोनसन, एसएचओ औद्योगिक पुलिस थाना भिवानी।

सेक्टर-21 स्थित फैक्टरी में चोरी के बारे में जानकारी देते प्रवीन बंसल।

सेक्टर-21 स्थित फैक्टरी में चोरी के बारे में जानकारी देते प्रवीन बंसल।- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed