फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A healthy woman is the foundation of a healthy family: Ghanshyam Saraf

स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार की नींव : घनश्याम सर्राफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
A healthy woman is the foundation of a healthy family: Ghanshyam Saraf
गांव मानहेरू में निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर के दौरान प्रोटीन युक्त खाद्य सामग्री वितरित करते व
भिवानी। गांव मानहेरू में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि एक स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार का आधार होती है। सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित इस शिविर में 400 से अधिक मरीजों की जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवाइयां प्रदान की गई। इसके अलावा, ग्रामीणों को प्रोटीन युक्त और अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री वितरित की गई और बुजुर्गों को चश्मे भेंट किए गए।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने बताया कि यह पखवाड़ा केवल प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम नहीं है, बल्कि समाज के जरूरतमंद और वंचित लोगों की सेवा करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग तक इस सिद्धांत के तहत पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने सेवा पखवाड़ा के तहत हो रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि यह अभियान जनता और सरकार के बीच की दूरी को कम करता है और लोगों को यह एहसास कराता है कि सरकार उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप श्योराण, जिला महामंत्री रमेश पचेरवाल, रेखा राघव, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद स्वामी और पूर्व सरपंच नरेश पवार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed