फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A health worker will be deployed at the booth level in the Lok Sabha elections.

Bhiwani News: लोकसभा चुनाव में बूथ स्तर पर होगा एक स्वास्थ्य कर्मी तैनात

Sat, 27 Apr 2024 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 27 Apr 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
A health worker will be deployed at the booth level in the Lok Sabha elections.
भिवानी। लोकसभा चुनाव में बूथ स्तर पर होगा एक स्वास्थ्य कर्मी तैनात रहेगा। डीसी के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य केंद्रों, सीएचसी, पीएचसी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों पर जरूरी दवाइयां भेजने के लिए तैयारी कर रहा है। जिसमें ओरआरएस पैकेट, आवश्यक दवा, तरल पदार्थ, आइस पैक, जीवन रक्षक दवाइयां हैं। विभाग द्वारा सभी केंद्रों पर दवाइयां तीन से पांच दिन के अंदर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

जिले के सिविल सर्जन ने बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों, सीएचसी, पीएचसी पर कूलर की व्यवस्था की गई है। पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर एक-एक बेड की व्यवस्था भी है। स्वास्थ्य विभाग से चुनाव में सेंटरों पर 972 इमरजेंसी स्वास्थ्य किट मांगी है। विभाग ने उसके लिए बजट की मांग रखी है। जिस पर अभी बातचीत की जा रही है। वहीं विभाग के पास जो आपात स्थिति में दवाइयां हैं वहीं बूथ स्तर पर भेजी जाएगी। वहीं जो बूथ सीएचसी, पीएचसी के क्षेत्र में आते हैं उन पर दवाइयां उपलब्ध करवा दी जाएगी। अगर फिर भी कोई आपात स्थिति आती है तो कोई विभाग का कर्मचारी बूथ स्तर पर दवाइयां देने के लिए उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन


बूथ स्तर पर एक स्वास्थ्य कर्मी आपात किट के साथ उपलब्ध रहेगा। वहीं उसके पास आपात स्थिति से निपटने के लिए सारी दवाइयां उपलब्ध रहेगी। वहीं ओरआरएस के पैकेट भी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रविंद्र फार्मेसी अधिकारी जिला भिवानी

सभी केंद्रों पर पहले से ही सारी तैयारी चल रही है। सभी केंद्रों पर सारी दवाइयां मौजूद है। लोगों को गर्मी से बचने के उपाय भी बताएं जा रहे हैं।
चुनाव में भी स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता रहेगी। जितने भी चुनाव बूथ स्वास्थ्य केंद्रों के क्षेत्र में होंगे वहां एंबुलेंस की सुविधा चौबीस घंटे रहेगी। फोन करने पर एंबुलेंस पांच मिनट के अंदर पहुंच जाएगी।
-डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, जिला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed