फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A grand Alakh Dharamshala will be built in Bahal

Bhiwani News: बहल में बनेगी भव्य अलख धर्मशाला, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने दिए 11 लाख रुपये

Mon, 30 Jun 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 30 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
A grand Alakh Dharamshala will be built in Bahal
बहल। कस्बे में बनने वाली अलख धर्मशाला के लिए राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने अलख जनसेवा ट्रस्ट को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की है। इसके अलावा उन्होंने हॉल बनाने में मदद का आश्वासन दिया है। अलख जनसेवा ट्रस्ट ने धर्मशाला निर्माण में सहयोग के लिए राज्यसभा सदस्य का आभार जताया है। इससे पहले पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने धर्मशाला निर्माण के लिए 21 लाख रुपये का सहयोग दिया था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले काफी समय से कस्बे में एक ऐसी धर्मशाला की जरूरत महसूस की जा रही थी, जिसमें बाहर से आने वाले लोगों को आश्रय मिल सके। इस जरूरत को पूरी करने का बीड़ा अलख जनसेवा ट्रस्ट ने उठाया और कस्बे में एक सुविधाजनक सार्वजनिक धर्मशाला बनाने की सोच बनाई। ट्रस्ट ने फैसला लिया कि ऐसी धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा, जिसमें बाहर से आने वाले व्यक्तियों को रहने के साथ खाने का प्रबंध हो।
विज्ञापन


स्व. शंकरमल साबू परिवार ने दी है धर्मशाला के लिए जमीन
धर्मशाला निर्माण के लिए अलख जनसेवा ट्रस्ट के अनुरोध पर स्व. शंकरमल साबू परिवार ने चार कनाल से ज्यादा जमीन दानस्वरूप दी है। इस जमीन पर करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से इस धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा। अलख आश्रम के महंत विकास गिरि महाराज ने बताया कि धर्मशाला का काम करीब तीन साल के अंतराल में पूरा कर लिया जाएगा। इसमें 34 कमरे बनाए जाएंगे जो सुविधाओं से युक्त होंगे। इसके अलावा धर्मशाला में बड़ा हॉल बनाया जाएगा। धर्मशाला का निर्माण व संचालन अलख जनसेवा ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed