फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A fire broke out in a cowshed, reducing 400 quintals of straw to ashes, leaving 350 cows without fodder.

Bhiwani News: गोशाला में धधकी आग, 400 क्विंटल तूड़ी राख, 350 गायों पर चारे का संकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in a cowshed, reducing 400 quintals of straw to ashes, leaving 350 cows without fodder.
गांव चांग की राधा-रानी गउशाला में रखी तूड़ी में लगी आग को बुझाता दमकलकर्मी।
चांग। गांव चांग स्थित राधा-रानी गोशाला में सोमवार सुबह आग लगने से करीब 400 क्विंटल तूड़ी जलकर राख हो गई जिससे गोशाला में संरक्षित 350 गायों के लिए चारे का संकट खड़ा हो गया। सूचना पर भिवानी से पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि आग की चपेट में कोई गाय नहीं आई।
विज्ञापन

राधा-रानी गोशाला के उपप्रधान डॉ. विरेन्द्र शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे गोशाला में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। भिवानी से पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया और करीब दो घंटे बाद आग पर नियंत्रण पाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गोशाला में करीब 350 गायों की देखभाल ग्रामीणों और ग्राम पंचायत के सहयोग से की जा रही है। आग से गायों के लिए संग्रहित चारा पूरी तरह नष्ट हो जाने के कारण फिलहाल गोशाला के समक्ष चारे का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। गोशाला प्रबंधन ने ग्रामीणों से गायों के लिए अधिक से अधिक चारा दान करने की अपील की है ताकि गोशाला में संरक्षित गायों की देखभाल सुचारु रूप से जारी रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed