फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A fine of Rs 8 lakh was imposed on 12 oil mills.

Bhiwani News: 12 तेल मिलों पर आठ लाख का जुर्माना लगाया

Sat, 18 Apr 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 18 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
A fine of Rs 8 lakh was imposed on 12 oil mills.
भिवानी। जिले में सरसों के अनुचित भंडारण और बाजार शुल्क चोरी करने वालों के खिलाफ मार्केट कमेटी द्वारा सख्त छापामार कार्रवाई की जा रही है। एडीसी दीपक बाबूलाल करवा के निर्देशानुसार की गई इस कार्रवाई में 12 तेल मिल उद्योगों पर छापेमारी कर 12,000 क्विंटल से अधिक अनधिकृत सरसों स्टॉक मिलने पर आठ लाख रुपये से अधिक की मार्केट फीस व जुर्माना लगाया गया है। साथ ही 3,291 रुपये मार्केट फीस भी वसूल की गई है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सरसों का अनधिकृत स्टॉक रखने और बाजार शुल्क की चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उद्योग संचालकों से अपील की गई है कि वे अनधिकृत भंडारण और मार्केट फीस की चोरी न करें। वहीं किसानों से आग्रह किया गया है कि वे अपनी सरसों मंडी में ही बेचें और बिक्री के बाद जे-फॉर्म अवश्य प्राप्त करें, ताकि सरकारी राजस्व को नुकसान न हो और किसी प्रकार की आर्थिक धोखाधड़ी से बचा जा सके।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्रशासन के संज्ञान में आया था कि सरसों सीधे बिचौलियों को बेची जा रही है और एमएसपी से अधिक कीमत के बावजूद निर्धारित बाजार शुल्क जमा किए बिना भंडारण किया जा रहा है। डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार जिले की मंडियों में सरसों के अनुचित भंडारण, जमाखोरी और बाजार शुल्क चोरी रोकने के लिए एडीसी दीपक बाबूलाल करवा की अध्यक्षता में विशेष निगरानी कमेटियों का गठन किया गया है। ये कमेटियां नियमित रूप से उद्योगों की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सरसों का अनधिकृत स्टॉक मिला

भिवानी मार्केट कमेटी सचिव देवेंद्र ढुल ने बताया कि जांच के दौरान कुल 12,014.03 क्विंटल सरसों का स्टॉक अनधिकृत पाया गया, जिस पर 8,03,291 रुपये मार्केट फीस व पेनल्टी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि भिवानी क्षेत्र में सीता राम कैलाश चंद फर्म के पास 7,517.13 क्विंटल अनधिकृत सरसों स्टॉक पाए जाने पर 4,37,029 रुपये की मार्केट फीस व जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार खुराना कॉटन इंडस्ट्रीज पर 1,405 क्विंटल स्टॉक के लिए 1,31,813 रुपये, गोयल ऑयल उद्योग पर 516 क्विंटल के लिए 44,354 रुपये की पेनल्टी की गई।


शिव कॉटन इंडस्ट्रीज पर 354 क्विंटल के लिए 28,725 रुपये, तरवीन के दो मामलों में कुल 694.5 क्विंटल पर लगभग 54,449 रुपये, भवानी ट्रेडिंग कंपनी पर 508.5 क्विंटल के लिए 32,781 रुपये, गणेश दाल एंड जिनिंग मिल पर 501.9 क्विंटल के लिए 33,135 रुपये, गर्ग ऑयल उद्योग पर 128 क्विंटल के लिए 9,600 रुपये, बेरलिया एंटरप्राइजेज पर 95 क्विंटल के लिए 7,890 रुपये तथा सुभाष गोयल इंडस्ट्रीज के दो मामलों में कुल 294 क्विंटल अनधिकृत सरसों स्टॉक रखने पर 23,515 रुपये मार्केट फीस व जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed