फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A farmer who fainted while spraying pesticides died during treatment.

Bhiwani News: कीटनाशक छिड़काव के दौरान बेसुध हुए किसान की उपचार के दौरान मौत

Thu, 11 Dec 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 11 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
A farmer who fainted while spraying pesticides died during treatment.
भिवानी। खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय मंगलवार को बेसुध हुए एक किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव गुजरानी के समीप ठेके पर भूमि लेकर खेतीबाड़ी करने वाले किसान की हालत अचानक बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां रात को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। गुजरानी पुलिस चौकी की टीम ने बुधवार सुबह शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और मृतक के बेटे के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत के मामले में कार्रवाई की।
विज्ञापन

नया बाजार भोजोवाली देवी माता मंदिर क्षेत्र निवासी 53 वर्षीय फतेह सिंह गांव गुजरानी के समीप ठेके पर खेत लेकर खेतीबाड़ी का कार्य करते थे। मंगलवार को वह अपने बेटे विनोद के साथ खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे थे इसी दौरान उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। बेटा विनोद उन्हें तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उपचार के दौरान मंगलवार रात को उनकी मौत हो गई। गुजरानी पुलिस चौकी के जांच अधिकारी देवेंद्र ने बताया कि शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है तथा मृतक के बेटे नवीन के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। मृतक पांच बच्चों का पिता था जिनमें तीन बेटियां और दो बेटे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed