{"_id":"5eb549c68ebc3e90b12df9e3","slug":"a-drunk-girl-created-a-ruckus96","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत्त मेडिकल ऑफिसर बताने वाली युवती ने किया हंगामा, 23 हजार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत्त मेडिकल ऑफिसर बताने वाली युवती ने किया हंगामा, 23 हजार का चालान
विज्ञापन
NA
- फोटो : AMAR UJALA
भिवानी। स्कूटी सवार नशे में धुत्त एक युवती ने रात को घंटाघर चौक पर लगे पुलिस नाके पर खूब हंगामा किया। महिला पुलिस कर्मी नहीं होने के कारण नाके पर तैनात पुलिस के जवान भी उससे दूर हटते नजर आए। करीब घंटेभर बाद महिला पुलिस कर्मी आई और युवती की स्कूटी का 23 हजार का चालान कर इंपाउंड किया गया। अस्पताल से पता लगा कि युवती पहले यहां इंटर्नशिप करती थी और अब लॉकडाउन के कारण उन्हें घर भेजा हुआ है। देर रात को युवती को उसके घर पहुंचाया गया। मामला रात करीब साढ़े नौ बजे का है। घंटाघर चौक पर एक तेज रफ्तार स्कूटी दौड़ाते हुए आई। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो स्पीड और ज्यादा तेज की। पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। युवती शराब के नशे में थी और पुलिस कर्मचारियों से ही उलझ गई। स्वयं को इमरजेंसी में मेडिकल ऑफिसर बताने वाली युवती कहने लगी कि मैं आप लोगों की ही मदद कर रही हूं। नशे की हालत देख पुलिस कर्मी ने कहा कि इस हालत में तो युवती पुलिस कर्मियों से उलझ गई और तेज-तेज आवाज में बाते करने लगी। बाद में पुलिस कर्मचारियों ने इसकी सूचना एसएचओ को दी और महिला पुलिस कर्मी को बुलाया। करीब एक घंटे बाद महिला पुलिस कर्मी आई। जिसके बाद युवती से पूछताछ की गई। सामान्य अस्पताल में भी युवती के बाद में स्टाफ से संपर्क किया गया तो पता लगा कि युवती पहले इंटर्नशिप करती थी और अब लॉकडाउन के कारण इन्हें घर भेजा हुआ है। करीब दो घंटे तक हंगामा चला। बाद में युवती की स्कूटी इंपाउंड कर दी गई। करीब २३ हजार रुपये का चालान किया गया। देर रात को युवती को पुलिस ने उसके घर सेवा नगर कॉलोनी में उसकी दादी के पास पहुंचाया। बताया जाता है कि स्कूटी की ट्रक से टक्कर होते-होते बची। पुलिस के रोके जाने के बावजूद भी युवती ने स्कूटी लेकर जाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैं पुलिस की हैल्प कर रही हूं ... स्वयं को सामान्य अस्पताल की इमरजेंसी में मेडिकल ऑफिसर बताने वाली युवती ने बार-बार कहती रही कि मैं पुलिस की हैल्प कर रही हूं। आप लोगों की मदद के लिए ही हूं। अपने ऑफिसर को बुलाओ। नशेमें धुत्त युवती पुलिस को भी कानून का पाठ पढ़ाने लगी। युवती ने बताया कि उसे एक अस्पताल से ऑफर आया था और वहीं से आ रही हूं।
युवती की स्कूटी का चालान किया गया है। करीब २३ हजार का चालान कर स्कूटी को इंपाउंड किया गया है। युवती स्वयं को डाक्टर बता रही थी। वह अपनी दादी के साथ रहती है और रात को उसे उसकी दादी के पास घर पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन