फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A dispute over filling a hookah led to a youth being beaten to death.

Bhiwani News: हुक्का भरने पर विवाद, युवक की पीट-पीटकर की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
A dispute over filling a hookah led to a youth being beaten to death.
भिवानी। गांव कोंट में वीरवार देर रात हुक्का भरने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शव को जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक के परिजनों के आने पर उनके बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इसके बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

औद्योगिक थाना पुलिस के एसएचओ देवेंद्र सिंह के मुताबिक मनोज कुमार ने बताया कि उसका रिश्तेदार उत्तर प्रदेश के सैदीपुर निवासी 30 वर्षीय राममोहन कोंट में रहकर मजदूरी करता था। शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे राममोहन अपने पड़ोस में ही रहने वाले जान-पहचान के युवकों के पास हुक्का पीने गया था। हुक्का भरने पर कहासुनी के दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने शराब के नशे में राममोहन के सिर में हुक्का की चिलम से हमला कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद लाठी से भी पीटा। गंभीर चोटें आने से राममोहन बेसुध होकर वहीं गिर गया। मनोज ने बताया कि इसकी जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचा और राममोहन को घायल हालत में नागरिक अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए है। फिलहाल शराब पीने के दौरान हुक्का भरने को लेकर झगड़े की बात सामने आई है। मनोज ने बताया कि राममोहन की करीब एक साल पहले ही शादी हुई थी। उसके परिजन उत्तर प्रदेश से भिवानी के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed