फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A decade old dilapidated road will be built with 38 lakhs

Bhiwani News: एक दशक पुरानी जर्जर हाल सड़क 38 लाख से बनेगी

Thu, 06 Apr 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 06 Apr 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
A decade old dilapidated road will be built with 38 lakhs
भिवानी। करीब एक दशक से अधिक पुरानी जर्जरहाल सीसी पैटर्न की सड़क को जेसीबी से उखाड़ने का काम शुरू हो गया है। इसकी जगह नगर परिषद करीब 38 लाख रुपये के बजट से नई ब्लॉक की सड़क तैयार कराएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद ने पुरानी सड़क उखाड़ने के साथ नई सड़क निर्माण का कार्य भी कंस्ट्रक्शन एजेंसी को अलॉट कर दिया है। नगर परिषद की ओर से पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कुछ अर्से पहले ही बरसाती पानी की निकासी के लिए नई पाइप लाइन डालने का काम पूरा कराया था। जिस दौरान करीब दस साल पहले बनी यहां की सीसी सड़क भी तोड़ी गई थी। सड़क बरसाती चैनल तक पाइप लाइन डालने की वजह से खस्ताहाल हो गई थी। इसके बाद नगर परिषद अधिकारियों ने पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में नई सड़क का मसौदा तैयार कराया। जिस पर अब काम कंस्ट्रक्शन एजेंसी को अलॉट कर दिया है। शुक्रवार को निर्माण का काम करने से पहले सीसी पैटर्न की सड़क को दो जेसीबी मशीनों से उखाड़ने का काम शुरू कर दिया। वहीं ट्रैक्टर ट्राली में सीसी सड़क के मलबे को भी हाथों हाथ यहां से हटवा दिया। इसके बाद यहां ब्लॉक से नई सडक़ का निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा। इलाके के लोगों को भी नई सड़क निर्माण से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में ब्लॉक की सड़क निर्माण कार्य का करीब 38 लाख रुपये का टेंडर कराकर वर्कऑर्डर अलॉट किया है। ये काम जल्द शुरू हो जाएगा। फिलहाल पुरानी सीसी सड़क तोड़ने का काम शुरू किया गया है। पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बरसाती चैनल तक लाइन पहले ही डाली जा चुकी है, जिससे बारिश के दौरान यहां जलभराव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सतेंद्र मोर, उप प्रधान, नगर परिषद, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article