फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A community center will be built in Loharu with Rs 10 crore

Bhiwani News: लोहारू में 10 करोड़ रुपये से बनेगा कम्यूनिटी सेंटर

Thu, 08 Aug 2024 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 08 Aug 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
A community center will be built in Loharu with Rs 10 crore
सेरला गांव में लोगों को संबोधित करते वित्त मंत्री जेपी दलाल। 
बहल/लोहारू। वित्त मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि लोहारू कस्बे में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का रिहायशी सेक्टर विकसित करवाया जाएगा। इसके अलावा लोहारू में 10 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण करवाया जाएगा। लोहारू क्षेत्र के व्यापार जगत को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट तक सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। इससे लोहारू से एयरपोर्ट तक जाने में मात्र सवा घंटे का समय लगेगा।
विज्ञापन

वे वीरवार को लोहारू हलके के विभिन्न गांवों में विकास कार्यों की सौगात देने के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लोहारू हल्के में करीब 15 करोड़ रुपये की सड़क निर्माण एवं फिरनियों को पक्का किए जाने वाले कार्यों का शिलान्यास किया। वित्त मंत्री ने 1.93 करोड़ रुपये की लागत से सोहांसड़ा से गागड़वास तक बनने वाली सड़क, 1.38 करोड़ रुपये से बनने वाले सोहासड़ा से पथरवा रोड, 50.53 लाख रुपये से ढाणी रहीमपुर से सुखदेव सिंह का बास तक बनने वाली सड़क और 80.59 लाख रुपये से शेरला से बहल ओबरा रोड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसी तरह 1.41 करोड़ रुपये की लागत से गांव पातवान की फिरनी और 53 लाख रुपये की लागत से गांव गोपालवास की फिरनी को ब्लॉक से पक्का करने के कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इसी प्रकार से वित्त मंत्री ने 1.57 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले गांव सलेमपुर से सिधनवा रोड का शिलान्यास किया व 48 लाख रुपये की लागत से गांव तलवानी की फिरनी को पक्का करने, 69 लाख रुपये की लागत से गांव गुढा की फिरनी को पेवर ब्लॉक से पक्का करने के कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने 1.42 करोड़ रुपये की लागत से मोहिला से शेरपुरा रोड, 1.12 करोड़ रुपये की लागत से गांव खरकड़ी से शेरपुरा तक बनने वाले सड़क का शिलान्यास किया। वित्त मंत्री ने 55 लाख रुपये की लागत से गांव खरकड़ी में कच्ची फिरनी को पक्की करने के कार्य का भी शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने आगामी पांच साल में भी लोहारू हलके में उद्योग स्थापित कर बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का प्रबंध किया जाएगा और हल्के में विकास की गंगा बहेगी। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि 12 फरवरी को बहल की अनाज मंडी में होने वाले श्रमिक जागरूकता समारोह के दौरान पंजीकृत श्रमिकों के खातों में तीन करोड़ रुपये की राशि विभिन्न योजनाओं के तहत डाली जाएगी, जबकि पांच करोड़ रुपए डाले जा चुके हैं। इस अवसर पर एसडीएम अमित कुमार, एक्सईएन संभव जैन, एक्सईएन अजय राठी, मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, वरूण गागड़वास, सुनील सांगवान सिरसी, पूर्व सरपंच गजानंद अग्रवाल, जिला पार्षद रविन्द्र मंढोली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed