फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A committee of 10 workers will be formed at every booth in Haryana: Kejriwal

हरियाणा में हर बूथ पर बनेगी 10-10 कार्यकर्ताओं की कमेटी : केजरीवाल

Sun, 03 Sep 2023 06:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 03 Sep 2023 06:57 PM IST
विज्ञापन
A committee of 10 workers will be formed at every booth in Haryana: Kejriwal
​भिवानी: नई अनाजमंडी में आयोजित आप के शपथ ग्रहण समारोह में उप​स्थित  कार्यकर्ताओं  को संबो​​धित
भिवानी। भिवानी की नई अनाज मंडी में रविवार को आम आदमी पार्टी के करीब चार हजार कार्यकर्ताओं का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रदेश भर से पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरकत की। अरविंद केजरीवाल ने 2024 के विधानसभा चुनाव के लिए आह्वान करते हुए कहा कि हरियाणा में हर बूथ पर आम आदमी पार्टी के 10-10 कार्यकर्ताओं की कमेटी बनेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में करीब 20 हजार बूथ हैं जिस लिहाज से आने वाले डेढ़ माह बाद 15 अक्तूबर तक प्रदेश में करीब दो लाख कार्यकर्ताओं की फौज तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन





अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा की जनता बदलाव चाहती हैं, इसके लिए कार्यकर्ताओं को सिर्फ मेहनत करने की जरूरत है। हरियाणा में पार्टी की जीत निश्चित है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आने वाले समय में देश में भाजपा का सफाया भी आम आदमी पार्टी ही करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहरलाल को बिजली मुफ्त मिल सकती है तो हरियाणा की जनता को मुफ्त बिजली क्यों नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली के बाद पंजाब में भी किसानों और आम लोगों के लिए बिजली फ्री की गई है। जिसके बाद हरियाणा के लोगों को भी पार्टी की सरकार बनने पर चौबीस घंटे मुफ्त बिजली मिलेगी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, प्रचार कमेटी के चेयरमैन डॉ अशोक तंवर, प्रदेश सचिव अन्नु कादियान, प्रदेश संयुक्त सचिव इंदु शर्मा, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पवन हिंदुस्तानी मौजूद थे।
विज्ञापन





कार्यकर्ता घर-घर जाकर चाय व दूध पीकर गिनाएंगे भाजपा सरकार की नाकामी

अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाने से पहले उन्हें नसीहत दी कि पार्टी का कार्यकर्ता प्रत्येक घर में जाएगा और वहां बैठकर चाय या दूध पीयेगा। इसी के साथ भाजपा सरकार की नाकामियों को भी गिनाएंगे। यह भी बताएगा कि अरविंद केजरीवाल हरियाणा का छोरा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आम आदमी ही बदलाव लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





वन नेशन और वन इलेक्शन पर बोले केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा सरकार वन नेशन और वन इलेक्शन की बात कहती है। इससे जनता का क्या फायदा होगा। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है वन नेशन और वन एजुकेशन, वन नेशन और वन इलाज होगा तभी जनता का भला होगा। पंजाब में डेढ़ साल की सरकार ने वहां दिल्ली की तर्ज पर क्लीनिक मोहल्ला खोले हैं। सरकार को जनता की भलाई के लिए ज्यादा सुविधाओं के बारे में सोचना चाहिए।





ये रैली नहीं वालंटियर मीटिंग है : भगवंत मान



पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने शायराना अंदाज में पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये रैली नहीं वालंटियर मीटिंग है। उन्होंने दिल्ली और पंजाब का उदाहरण देते हुए कहा कि हम सर्वे में नहीं आते बल्कि सीधे सरकार में ही आते हैं। मान ने हरियाणा सरकार पर भी कटाक्ष करते हुए सरकारी महकमे को निजी हाथों में सौंपने की बात कही। वहीं उन्होंने कहा कि डेढ़ साल में पंजाब में 35 हजार सरकारी नौकरी दी हैं जबकि बड़ी कंपनियां भी पंजाब में आई हैं। उन्होंने कहा कि लोग जब चाहे अर्श से फर्श पर ला सकते हैं। जनता सब जानती है। इसलिए सरकार को अहंकार नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed