{"_id":"677962bc6258dfd0ad04d8ce","slug":"a-case-was-settled-in-jail-lok-adalat-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-128078-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जेल लोक अदालत में एक केस का निपटारा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जेल लोक अदालत में एक केस का निपटारा किया
Sat, 04 Jan 2025 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 04 Jan 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
लोक अदालत में केस का निपटारा करते सीजेएम पवन कुमार।
भिवानी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सीजेएम पवन कुमार ने जिला कारागार में लोक अदालत आयोजन किया। इस जेल लोक अदालत में एक केस का निपटारा किया।
सीजेएम पवन कुमार ने बताया कि जेल में लोक अदालत को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य कैदियों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देना है। प्राधिकरण की ओर से हर महीने के पहले और तीसरे बुधवार को जेल के अंदर लोक अदालत एवं कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाता है ताकि कैदियों को विभिन्न प्रकार के कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी मिले सके। जेल लोक अदालत में केसों का मौके पर ही निपटारा किया जाता है। लोक अदालत उपरांत सीजेएम पवन कुमार ने जिला कारागार का निरीक्षण भी किया और जेल अधिकारियों को बढ़ती ठंड को देखते हुए व्यापक जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए।
उन्होंने गर्म कंबल का वितरण भी किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कैदियों-हवालातियों के केसों में आ रही मुश्किलों को सुना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधी अधिकारी को जरूरी निर्देश दिए। इस अवसर पर उप अधीक्षक राय साहब, लीगल एड डिफेंस काउंसलर के डिप्टी चीफ नरेंद्र कांटीवाल, बबील पंवार, लीगल एड डिफेंस काउंसलर के सहायक सत्यवीर सिंह, विनोद कुमार, किशन खिच्ची, पैनल अधिवक्ता राजेश तंवर एवं जेल बंदी मौजूद रहे।