फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A case of fraud has been registered against a woman and a youth who cheated her by stealing jewellery

Bhiwani News: गहने ठगने वाली महिला और युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

Fri, 16 May 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 16 May 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
A case of fraud has been registered against a woman and a youth who cheated her by stealing jewellery
भिवानी। शहर के घंटाघर क्षेत्र में आंखों की दवाई लेने आई एक महिला से एक युवक और महिला ने बातों में उलझाकर सोने के गहने उतरवाकर ठग लिए। पीड़ित महिला ने शहर थाना पुलिस में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

चरखी दादरी निवासी तारामणी ने पुलिस को शिकायत दी। इसमें बताया कि वीरवार सुबह 11 बजे वह अपनी आंखों की दवाई लेने के लिए गांव से भिवानी आई थीं। दोपहर करीब पौने एक बजे वह हांसी गेट से घंटाघर की तरफ दवाई देने आई थी। घंटाघर के पास उन्हें एक लड़का मिला। उसने महिला से किराये के रुपये मांगे। उसने रुपये देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

इसके थोड़ी देर बाद एक महिला आई उसने कहा कि इस युवक को रुपये दे दो। युवक और महिला उसे बातों में उलझाकर नेहरू पार्क में ले गए। वहां उनसे सोने की अंगूठी, कानों के सोने के बाले और गले की तबीजी उतरवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें एक थैले में नोटों की गड्डी दिखाई। इसके बाद उनके जेवर उसे वापस देने की बात कही थी। सफेद रुमाल में जेवर के बजाय पत्थर थमाकर आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed