{"_id":"69a47e5fb8aa514f3a0a207c","slug":"a-car-lost-control-after-a-tyre-burst-and-hit-a-tree-killing-three-women-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-147521-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: टायर फटने से अनियंत्रित होकर पेड़ टकराई गाड़ी, तीन महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: टायर फटने से अनियंत्रित होकर पेड़ टकराई गाड़ी, तीन महिलाओं की मौत
Sun, 01 Mar 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त छोटा हाथी।
भिवानी। गांव नवां ढाणी के पास रविवार सुबह टायर फटने से टाटा मैजिक गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में गाड़ी में सवार कलिंगा निवासी तीन महिलाओं की मौत हो गई और 15 लोग घायल हैं। इन्हें चौधरी बंसीलाल राजकीय सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। एक महिला की हालत गंभीर होने पर रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
जूई थाने से जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि गांव कलिंगा से एक ही परिवार के 18 लोग टाटा मैजिक गाड़ी में सवार होकर चरखी दादरी जिले के बाढड़ा के पास गांव रामपुरा डोढीवाला में परिचित की मृत्य पर शोक जताने जा रहे थे। करीब 11:30 बजे गाड़ी गांव नवां ढाणी के पास पहुंची तो टायर फट गया। इससे चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वह पेड़ से टकराकर दो बार पलटते हुए बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसा होते ही मची चीख-पुकार
टाटा मैजिक के पलटते ही उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी से घायलों को निकालकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल सुनीता उर्फ ललीता को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। घायलों में ही शामिल शीला को उसके परिजन उपचार के लिए अन्यत्र ले गए। अन्य 13 घायलों का सामान्य अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही डीसी साहिल गुप्ता सामान्य अस्पताल पहुंचे और घायलों से घटनाक्रम की जानकारी ली। एसडीएम महेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य और तहसीलदार जयबीर सिंह भी घायलों का हाल जानने पहुंचे।
विज्ञापन
तीनों महिलाएं एक ही गांव की
मृतकों में शामिल मूर्ति (60), कृष्णा (65) और फूलवती (62) गांव कलिंगा की रहने वाली थीं। घायलों में शिवकुमार, वेदप्रकाश, बनीता, नरेश, बीरमती, सत्यनारायण, शीला, संतोष, बलराम, नेहा, तनु, गोविंद, दुष्यंत, पुरुषोत्तम और सुनीता शामिल हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल इस मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
अवकाश पर गए चिकित्सकों को बुलाया
एक साथ 15 घायलों और तीन शवों को नागरिक अस्पताल लाया गया तो यहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घायलों व मृतकों के परिजनों की भीड़ जुटने लगी। हालात की गंभीरता को देखते हुए रविवार की वजह से अवकाश पर रहे चिकित्सकों को अस्पताल प्रशासन ने तत्काल बुला लिया और उपचार शुरू करवाया। सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य खुद घायलों के उपचार में जुटे रहे।
-हादसे में घायल और मृतक एक ही परिवार से हैं। सभी रामपुरा डोढीवाला में मृत्यु पर शोक जताने जा रहे थे। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। - सोनू शर्मा, सरपंच, गांव कलिंगा