{"_id":"6a1899bee72a5c05c0055120","slug":"a-bus-collided-with-a-tree-after-a-nilgai-came-in-front-of-it-a-major-accident-was-averted-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-151778-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नीलगाय के सामने आने से पेड़ से टकराई बस, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नीलगाय के सामने आने से पेड़ से टकराई बस, बड़ा हादसा टला
Fri, 29 May 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 29 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
लोहारू रोड पर बस चालक व परिचालक से बातचीत करती पुलिस।
लोहारू। लोहारू-भिवानी रोड स्थित ढाणी टोडा व मुर्गा फार्म हाउस के पास वीरवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब भिवानी से लोहारू आ रही हरियाणा रोडवेज की बस के आगे अचानक नीलगाय आ गई। चालक ने बस को बचाने का प्रयास किया लेकिन बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत के पास एक पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बस चालक सोमबीर ने बताया कि वह भिवानी से लोहारू की तरफ बस लेकर आ रहे थे। इसी दौरान ढाणी टोडा व मुर्गा फार्म हाउस के पास अचानक एक नीलगाय बस के सामने आ गई। नीलगाय को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। उन्होंने बताया कि हादसे के समय बस में करीब 8 से 10 यात्री सवार थे जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रोडवेज कर्मचारियों व स्थानीय लोगों की सहायता से बस में बैठी सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद दूसरी बस की व्यवस्था कर यात्रियों को लोहारू के लिए रवाना किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान बस के आगे या पीछे कोई अन्य वाहन मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
हादसे में बस का आगे का मुख्य शीशा टूट गया तथा बंपर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।