फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A befitting reply will be given to those who invite: Kiran Chowdhary

न्योता घालने वालों को दिया जाएगा माकूल जवाब : किरण चौधरी

Sun, 09 Apr 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 09 Apr 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
A befitting reply will be given to those who invite: Kiran Chowdhary
पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक किरण चौधरी। 
भिवानी। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने कहा कि मुझे न्योता घालने वालों को माकूल जवाब दिया जाएगा। चाहे वो फिर किसी भी दल का नेता क्यों न हो। किरण रविवार को भिवानी स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी पैदा करने वाले नेताओं को इसका खामियाजा खुद भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस के प्रति लोगों में भारी उत्साह है। ऐसे में सभी नेताओं को साथ लेकर चलना होगा। हाल ही में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा तोशाम हलके के दौरे के दौरान किरण चौधरी पर की गई टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सर्वोपरि है और जनता ही सबका फैसला करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज समाज का प्रत्येक वर्ग सरकार से दुखी है। किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी सभी सरकार की नीतियों से तंग आ चुके हैं। किसानों की आय दोगुना करने के दावे करने वाली प्रदेश सरकार के कार्यकाल में किसान बदहाल हो गया है। सरकार किसानों को लेकर बड़े बड़े दावे कर रही थी, लेकिन किसानों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। किसानों की फसलें ओलावृष्टि से बर्बाद हो गई हैं और सरकार उन्हें मुआवजा देने के बजाय उन्हें केवल आश्वासन दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की भी मांग रखी। इसके साथ ही उनके छह माह का बिजली का बिल माफ करने के लिए कहा। भिवानी नगर परिषद के आधा दर्जन से अधिक पार्षदों ने इस अवसर पर किरण चौधरी व कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की। इस अवसर पर मौजूद नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं नगर पार्षद प्रदीप कौशिक ने बताया कि कांग्रेस समर्थन देने वालों में जयबीर रंगा, मास्टर अनिल, मदन तंवर, अंकुर चौधरी व अजय शामिल हैं।

इस अवसर पर अमर सिंह हालुवासिया, प्रदीप कौशिक एमसी, सत्येंद्र मोर वाइस चेयरमैन नगर परिषद, मीनू अग्रवाल, अजीत फोगाट, जयबीर रंगा एमसी, सुक्रमपाल एमसी, देवराज महता, अंकुर कौशिक एमसी, परमजीत मडडू, अनिल मास्टर एमसी, मदन एमसी, अमन राघव, सुरेंद्र परमार, हरी सिंह सांगवान, शीशराम चेयरमैन, कल्लू भटट, अशोक ढोला, बलवान पूर्व एमसी, रविंद्र खरे, कृष्ण लेघां, दीपेश सारसर, डा. रणबीर, अमित गाबा, समीर बुंदेला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed