फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A 65-year-old woman's knee is replaced at the Civil Hospital, and the transplant is now free.

Bhiwani News: नागरिक अस्पताल में 65 वर्षीय महिला का घुटना बदला, अब निशुल्क हो रहा प्रत्यारोपण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
A 65-year-old woman's knee is replaced at the Civil Hospital, and the transplant is now free.
बुजुर्ग महिला का घुटना बदलने के बाद मौजूद डॉक्टरों की टीम।
भिवानी। शहर के नागरिक अस्पताल में अब कूल्हा और घुटना बदलने की आधुनिक एवं निशुल्क सेवाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने सोमवार को गांव कारी निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला का सफलतापूर्वक घुटना प्रत्यारोपित किया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष श्योराण ने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में कूल्हा और घुटना बदलने के लिए आवश्यक सभी उपकरण, सामग्री और प्रशिक्षित टीम मौजूद है जो मरीजों के ऑपरेशन निशुल्क कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिवार को भर्ती हुई 65 वर्षीय महिला की जांच में पता चला कि उसकी हड्डी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी ऐसे में घुटना बदलना जरूरी था। आयुष्मान योजना के तहत डेढ़ घंटे चले इस ऑपरेशन को निशुल्क किया गया। निजी अस्पतालों में यही ऑपरेशन दो से तीन लाख रुपये तक का होता है। डॉ. श्योराण ने बताया कि पहले आयुष्मान कार्डधारक मरीज घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के लिए निजी अस्पतालों का रुख करते थे लेकिन सरकार ने योजना में बदलाव कर अब यह सुविधा सरकारी अस्पतालों में भी शुरू कर दी है। जिला अस्पताल में सभी पात्र मरीज इन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। ऑपरेशन टीम में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष श्योराण, डॉ. विरेंद्र देव, एनेस्थेटिक डॉ. नीरज रेड्ढू व डॉ. पुनीत, स्टाफ नर्स मंजू, रेणू और प्रमिला शामिल रहीं।
विज्ञापन



जिला नागरिक अस्पताल में कूल्हा और घुटना बदलने की सेवाएं निशुल्क हैं। सोमवार को भी एक बुजुर्ग महिला का घुटना बदला गया है। आयुष्मान योजना के तहत मरीज जिला अस्पताल में आकर सेवा का लाभ ले सकते हैं। - डॉ. रघुबीर शांडिल्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed