{"_id":"695826213417718cb60ca220","slug":"a-50-year-old-mason-from-kirawad-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-144817-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अज्ञात वाहन की टक्कर से किरावड़ निवासी 50 वर्षीय राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अज्ञात वाहन की टक्कर से किरावड़ निवासी 50 वर्षीय राजमिस्त्री की मौत
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। क्षेत्र के गांव किरावड़ में वीरवार रात करीब साढ़े नौ बजे तोशाम–किरावड़ मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से किरावड़ निवासी 50 वर्षीय राजमिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की बेटी की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव किरावड़ निवासी गिरधारी (50) राजमिस्त्री का काम करता था। वीरवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह गांव से करीब 400 मीटर की दूरी पर तोशाम मार्ग पर बैठा हुआ था। इसी दौरान तोशाम की ओर से किरावड़ की तरफ आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। वाहन की जोरदार टक्कर से गिरधारी की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की जानकारी किसी राहगीर ने गांव के सरपंच सुरेश कुमार को दी। सरपंच ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश स्वयं मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक की तीन बेटियां हैं। मृतक की 23 वर्षीय बेटी कनिका ने पुलिस को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि उन्हें शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि तोशाम–किरावड़ मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से किरावड़ निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर भिवानी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।