{"_id":"6931e5f0ae82f856310cbf04","slug":"a-12th-grade-graduate-youth-running-a-clinic-in-lahalhana-was-arrested-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-143460-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: लहलहाना क्लीनिक चला रहा 12वीं पास युवक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: लहलहाना क्लीनिक चला रहा 12वीं पास युवक दबोचा
Fri, 05 Dec 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
गांव लहलाना में स्थित अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक पर कार्रवाई करती सीएम फ्लाइंग की टीम। स्रोत
जूईकलां। क्षेत्र के गांव लहलहाना में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक पर वीरवार को सीएम फ्लाइंग रोहतक की टीम ने छापामार कर 12वीं पास युवक को काबू किया है। जूई खुर्द निवासी दीपक बिना किसी पंजीकरण व डिप्लोमा के ही अवैध रूप से क्लीनिक चला रहा था।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्लीनिक पर मौजूद व्यक्ति से दस्तावेज जांचे लेकिन युवक के पास प्रैक्टिस करने के लिए कोई वैध डिग्री या लाइसेंस नहीं मिला और किराये के लाइसेंस पर ही मेडिकल चला रहा था। टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रैक्टिस करने वाले उपकरण को कब्जे में लेकर सील किया।
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी एएसआई राजबाला ने क्लीनिक में मिले सामान को सील कर टीम को पार्सल सौंप दिया। टीम में एसआई राकेश, मेडिकल ऑफिसर डॉ. राहुल दूधवाल, पैथोलॉजिस्ट डॉ. ज्योति, ड्रग्स इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार शामिल रहे।